---विज्ञापन---

Religion

लाल किताब से तेजपत्ते के तीन अचूक उपाय, दूर होंगे सारे कर्ज, नहीं होगी धन की कमी

Lal Kitab ke Upay: ज्योतिष शास्त्र की प्रसिद्ध पुस्तक 'लाल किताब' में एक-से-एक प्रभावकारी उपाय बताए गए हैं। उनमें से एक है, तेजपत्ते के उपाय, जिसे विधि-विधान से करने पर हर तरह के कर्ज से मुक्ति मिल जाती है और घर में धन की कोई कमी नहीं रहती है।

Lal Kitab ke Upay: अपने घर में ही ऐसी कई चीजें होती हैं, जिनके महत्व और असर को हम सही से नहीं जानते है। जबकि जानकार लोग इससे लाभ उठाकर अपना जीवन संवार लेते हैं। मसलन हल्दी के उपाय से बृहस्पति और भगवान विष्णु के प्रसन्न कर जिंदगी को खुशहाल बना सकते हैं। ऐसी ही एक प्रभावकारी चीज लगभग सभी घरों के किचन में होती है, जिसके उचित उपाय से देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा प्राप्त होती हैं। वह चीज है, तेज पत्ता। यह पत्ता नाम से ही तेज नहीं है, बल्कि जिस तरह से व्यंजन और भोजन का स्वाद और सुवास बढ़ाता है, उसी तरह से जिंदगी को महका सकता हैं। आइए जानते हैं, लाल किताब में तेजपत्ता का क्या महत्व और उपाय बताए गए हैं, जिससे न केवल हर तरह के कर्ज दूर हो जाएंगे, बल्कि कभी धन की कमी नहीं होगी।

लाल किताब में तेजपत्ता का महत्व

लाल किताब में तेजपत्ते के पौधे को देवी लक्ष्मी, भगवान कुबेर और बुध ग्रह का प्रतिनिधि माना गया है। इसके पूरे पौधे में कुबेर, हरे पत्ते में बुध और सूखे और सुगंधित पत्तों में देवी लक्ष्मी का वास होता है। मान्यता है कि जिस घर के प्रांगण में यह पौधा लगा होता है, उस घर में शिक्षा और धन पीढ़ी-दर-पीढ़ी कायम रहता है।

---विज्ञापन---

तेजपत्ता के प्रभावकारी उपाय

धन संकट से मुक्ति के उपाय

यदि आप धन संकट से परेशान हैं या पूरी मेहनत के बाद भी व्यापार से लाभ नहीं हो रहा है, तो तेजपत्ते के इस उपाय से आपकी किस्मत पलट सकती है। एक पीले रंग के बटुए या धन पोटली में तेजपत्ते के 5 पत्तों को रखकर उसे तिजोरी या धन रखने की जगह पर रखने से लाभ होता है। धन की आमद के नए स्रोत खुलते हैं।

---विज्ञापन---

कर्ज मुक्ति के उपाय

यदि आप कर्ज को नहीं उतार पा रहे हैं या कर्ज का बोझ बढ़ता ही जा रहा है, तो आपको तेजपत्ते के उपाय से बुध ग्रह को प्रसन्न करना चाहिए। इसके लिए इसके लिए तेजपत्ते के हरे और ताजे पत्ते किसी नवग्रह मंदिर में जाकर बुध ग्रह की मूर्ति पर अर्पित करना चाहिए। आप घर पर भी उनके चित्र पर विधि-विधान से उनकी पूजा कर यह उपाय कर सकते हैं। सात बुधवार को यह उपाय करने से कर्ज से निजात मिल सकती है।

धन वृद्धि के उपाय

शुक्रवार को माता लक्ष्मी के मंदिर में एक तेजपत्ता अर्पित करने मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। उनके आशीर्वाद से सौभाग्य और धन में वृद्धि होती है। रोज शाम में तेजपत्ता का एक टुकड़े से लक्ष्मीजी की आरती करने से घर में कभी भी धन कमी नहीं होती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: क्या है वास्तु में 270 डिग्री का रहस्य… इस दिशा में रुपया-पैसा और धन रखने से हो जाता है दोगुना

ये भी पढ़ें: केवल नजरबट्टू या फैशन नहीं है कलाई पर बंधा काला धागा, जानिए ज्योतिषीय-आध्यात्मिक महत्व

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 31, 2024 02:44 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola