दिहाड़ी मजदूर को 37 लाख का टैक्स नोटिस, किसी ने उसके पैन कार्ड पर खोल ली थी कंपनी

girish

अमित कसाना, नई दिल्ली: अगर आप भी बिना पूछताछ अपना पैन कार्ड यूं ही किसी को दे देते हैं। जिस काम के लिए पैन कार्ड दे रहें हों उसके लिए उसे सेल्फ अटेस्टेड नहीं करते तो सावधान हो जाएं। बिहार में एक दिहाड़ी मजदूर गिरिश यादव को 37.5 लाख रुपए जीएसटी का नोटिस आय है। इतनी बड़ी रकम का नोटिस देख उसके होश फाख्ता हो गए।
गिरीश खगड़िया जिले के मघौना गांव का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर लोगों का तांता लगा

विज्ञापन

लोगों को पता चला तो उसके घर ग्रामीणों का तांता लग गया। मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची। जिला प्रशासन भौंचक्का रह गया कि मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालने वाले मजदूर के घर इतनी बड़ी रकम का टैक्स नोटिस कैसे आया। जांच की गई तो मामले के तार राजस्थान के पाली में जुड़े। यह नोटिस मां वैष्णों ट्रेडिंग कंपनी के नाम से था। यह कंपनी गिरिश कुमार के पैन कार्ड का इंतजार कर खोली गई थी।

बैंक खाता खुलवाने को दिया था

विज्ञापन

आगे छानबीन में पता चला कि गिरिश ने किसी दलाल के जरिए पैन कार्ड बनवाया था। उसने पैन कार्ड आगे बैंक में खाता खुलवाने के लिए किसी को दिया था। अब पुलिस समेत अन्य सेंट्रल जांच एजेसियां मामले की छानबीन में जुटी हैं। कंपनी, पैन कार्ड बनवाने वाले की तलाश की जा रही है। अब तक की जांच से पता चलता है कि किसी ने धोखाधड़ी से गिरिश का पैन कार्ड इस्तेमाल किया। जिसके बाद यह पूरा प्रकरण हुआ है।

विज्ञापन

यह भी जानें
इससे पहले अक्टूबर 2021 में उत्तर प्रदेश के एक रिक्शा चालक को आयकर विभाग से 3.5 करोड़ रुपये का नोटिस मिला था। रिक्शा चालक ने कथित तौर पर यूपी के मथुरा जिले में पुलिस से संपर्क किया था। उसे आयकर विभाग से करीब 3.5 करोड़ रुपए बकाया भुगतान करने का नोटिस मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ