Aaj Ka Rashifal: 13 जुलाई को लगेगा इन 6 राशियों का जैकपॉट, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 13 जुलाई के दिन सावन माह का तीसरा दिन है और यह आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब, यह आप आज के राशिफल से जान सकते हैं। आज रविवार का दिन है और तृतीया तिथि है। आइए ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु से जानते हैं कि ग्रहों की चाल आपके लिए क्या कह रही है?

13 july daily horoscope

Aaj Ka Rashifal: 13 जुलाई के दिन रविवार है। और सावन महीने का तीसरा दिन है। इसके साथ ही सावन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। नक्षत्र आज श्रवण सुबह 6 बजकर 53 तक रहेगा। इसके बाद धनिष्ठा लग जाएगा। योग प्रीति शाम 6 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। इसके बाद आयुष्मान योग लग जाएगा। करण वणिज दोपहर 1 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। इसके बाद विष्टि करण लग जाएगा।

विज्ञापन

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो वृषभ राशि में शुक्र रहेंगे। इसके साथ ही मिथुन राशि में गुरु और सूर्य मौजूद रहेंगे। कर्क राशि में बुध रहेंगे। सिंह राशि में मंगल और केतु विराजमान रहेंगे। चंद्रमा शाम 6 बजकर 53 तक मकर राशि में रहेंगे। इसके बाद वे कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। कुंभ राशि में राहु और मीन राशि में शनि विराजमान रहेंगे। आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानिए कि आपके लिए 13 जुलाई का ये दिन कैसा रहने वाला है?

विज्ञापन

मेष राशि

आज अनावश्यक खर्च से बचें। सरकारी कामकाज में प्रगति होगी। दूर के रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिल सकता है। छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।

वृषभ राशि

नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए दिन उत्तम है। आय में वृद्धि या पदोन्नति के संकेत मिल रहे हैं। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा। घर में खुशहाली रहेगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

विज्ञापन

मिथुन राशि

शारीरिक और मानसिक सुस्ती रह सकती है। काम समय पर पूरे करने में देरी हो सकती है। मन में बेचैनी रहेगी, धैर्य रखें। अधिकारियों से विवाद से बचें और प्रतिस्पर्धियों पर नजर रखें।

कर्क राशि

क्रोध पर नियंत्रण रखें, वरना नुकसान हो सकता है। खान-पान में लापरवाही से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में तनाव से बचें। नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं।

विज्ञापन

सिंह राशि

जीवनसाथी के साथ नरमी से पेश आएं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बिजनेस में साझेदारों के साथ तालमेल बनाए रखें। वाणी में संयम जरूरी। कुछ मुलाकातें सुखद रहेंगी।

कन्या राशि

हर क्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। घर में सुख-शांति का माहौल। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, और रोगियों की स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग और आर्थिक लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

तुला राशि

अपनी रुचि के विषयों पर अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश करेंगे। रचनात्मक कार्यों से संतोष मिलेगा। व्यर्थ की बहस से बचें। पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। प्रियजनों से मुलाकात सुखद रहेगी।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है। परिवार के बड़ों से अनबन से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक नुकसान या मानहानि से सावधान रहें। जमीन-वाहन के सौदे सोच-समझकर करें।

धनु राशि

रुचि के विषयों की खोज करेंगे। मन शांत और प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। रिश्तेदारों और मित्रों के आगमन से खुशी मिलेगी।

विज्ञापन

मकर राशि

वाणी पर संयम रखें, इससे परेशानियां कम होंगी। परिवार में गलतफहमी से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शेयर-सट्टे में निवेश सोच-समझकर करें। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा।

कुंभ राशि

शारीरिक और मानसिक ताजगी आज आपके जीवन में बनी रहेगी। इसके साथ ही आर्थिक लाभ के योग हैं। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ आप भोजन का आनंद लेंगे। छोटी यात्राएं हो सकती हैं। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखें।

विज्ञापन

मीन राशि

एकाग्रता बढ़ेगी, कार्यों की योजना अच्छी बनेगी। धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें। वाणी पर नियंत्रण रखें, ताकि झगड़े से बच सकें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ