Guru Gochar: आज से 3 राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां, देवगुरु बृहस्पति ने किया गोचर

Guru Gochar 2025: देवगुरु बृहस्पति ने आज आर्द्रा नक्षत्र के द्वितीय पद से निकलकर तृतीया पद में प्रवेश किया है। इस गोचर का 3 राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं गुरु की कृपा से किन-किन राशियों के जीवन में आज से सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं।

Guru Gochar 2025

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Guru Gochar 2025: आज सावन माह के तीसरे दिन प्रात: काल में देवगुरु बृहस्पति यानी गुरु ग्रह ने गोचर किया है। इस बार गुरु का गोचर सुबह 07 बजकर 39 मिनट पर आर्द्रा नक्षत्र के तृतीया पद में हुआ है। इससे पहले गुरु देव आर्द्रा नक्षत्र के द्वितीय पद में मौजूद थे। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों के ऊपर गुरु देव मेहरबान होते हैं, उन्हें हर काम में भाग्य का साथ मिलता है। कोई भी काम अधूरा नहीं रहता है, बल्कि एक के बाद एक हर काम पूरे होने लगते हैं। इसके अलावा व्यक्ति की मैरिड लाइफ अच्छी रहती है और जल्द ही संतान का सुख मिलता है।

विज्ञापन

जबकि आर्द्रा का राहु ग्रह से गहरा संबंध है, क्योंकि ये इनके स्वामी हैं। माना जाता है कि जिन लोगों का आर्द्रा नक्षत्र में जन्म होता है, वो जिज्ञासु, समझदार, तार्किक और चतुर स्वभाव के होते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, गुरु के आज सुबह हुए नक्षत्र गोचर से विशेषकर तीन राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। चलिए जानते हैं कि ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

देवगुरु बृहस्पति की कृपा से मेष राशिवालों के जीवन में आज से खुशियां बढ़ेंगी। युवा वर्ग अपने निर्णयों से संतुष्ट होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा, जिसके कारण समय पर उनका टारगेट अचीव हो जाएगा। परिवार में सुखद वातावरण रहने से उम्रदराज जातकों को मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से भी आने वाले कुछ दिन कारोबारियों के लिए लाभकारी रहेंगे।

विज्ञापन

कर्क राशि

गुरु का आर्द्रा नक्षत्र के तृतीया पद में प्रवेश करना कर्क राशिवालों के लिए नई खुशियां लेकर आया है। उम्रदराज जातकों को यदि किसी बात को लेकर चिंता हो रही है तो उस बारे में घरवालों से बात करना अच्छा रहेगा। दुकानदारों को रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, जिसके बाद वो काम को बढ़ाने के बारे में विचार करेंगे। कारोबारी वर्ग यदि किसी लंबी यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए ये समय अनुकूल है।

  • लकी दिन- सोमवार
  • लकी रंग- काला
  • लकी अंक- 08

धनु राशि

धार्मिक यात्रा के दौरान गुरु कृपा से धनु राशिवालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और घर में खुशियां बढ़ेंगी। भाग्य के सहयोग के कारण अटके कार्य पूरे होंगे। उच्च शिक्षा के लिए शहर से दूर जा रहे जातकों को हर काम में सफलता मिलेगी। संपत्ति में निवेश करने के लिए जुलाई माह शुभ है। रियल एस्टेट या शेयर बाजार में रुचि रखने वाले जातकों को अच्छा मुनाफा होगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ