Ghaziabad Schools Closed: दिल्ली NCR और आसपास के इलाकों में बुधवार रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. गाजियाबाद के निचले इलाकों में पानी भर जाने और सड़कों पर जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा कदम उठाया है. गाजियाबाद के जिलाधिकारी (DM) रवींद्र कुमार मांदड़ के निर्देशों के अनुसार, जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, प्राइवेट, सहायता प्राप्त (Aided) और सीबीएसई/आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों में शुक्रवार 10 जुलाई को अवकाश घोषित कर दिया गया है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर सभी स्कूलों को इसका सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है.
सड़कों पर भरा पानी, ट्रैफिक की गति धीमी
बुधवार देर रात से जारी झमाझम बारिश के कारण विजय नगर, साहिबाबाद, शास्त्री नगर, सिद्धार्थ विहार और इंदिरापुरम जैसे कई इलाकों में भारी जलभराव देखने को मिला. कई मुख्य मार्गों पर पानी भर जाने से सुबह के समय गाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़ गई. प्रशासन ने बच्चों को बारिश और जलभराव के बीच होने वाली परेशानियों तथा स्कूल बसों/वाहनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया.
मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गाजियाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, बिजली कड़कने और आंधी-तूफान को लेकर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी रुक-रुक कर बारिश का यह सिलसिला जारी रह सकता है. प्रशासन ने आम लोगों और अभिभावकों को सलाह दी है कि वे बिना वजह जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचें और मौसम से जुड़ी आधिकारिक सूचनाओं पर ही ध्यान दें. स्थिति को देखते हुए आगे के दिनों के लिए स्कूलों के संचालन पर फैसला लिया जाएगा.
संबंधित खबरें
आपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
5 hrs agoViral Video: पालतू कुत्ते को लेकर सोसाइटी की लिफ्ट में 2 महिलाओं के बीच मारपीट
39 days agoकल का मौसम: 19 राज्यों पर 14 घंटे भारी! IMD ने जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट
53 days agoएनकाउंटर करने में बिज़ी थी गाज़ियाबाद पुलिस, 400 मीटर की दूरी पर चोरों ने लूटी दुकान
74 days agoदिल्ली समेत 16 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें IMD अपडेट
74 days ago2027 की महाभारत: क्या चुनावी राजनीति का पुराना फॉर्मूला बदलेगा Gen Z फैक्टर?
75 days agoदिल्ली-NCR में भारी बारिश से बुरा हाल, सड़कें बनीं 'स्विमिंग पूल'; कहां-कहां जाम
76 days agoउत्तराखंड से क्यों लौटाया गया कांवड़ यात्रा का चर्चित Kasana DJ? कौन है मालिक
79 days agoकांवड़ यात्रा के कारण गाजियाबाद में सभी स्कूल बंद, जानिए कब तक के लिए जारी हुआ आदेश
81 days agoकल का मौसम: कितने राज्यों में बरसेंगे बादल? IMD ने जारी किया तूफानी बारिश का अलर्ट
89 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines