हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Free Fire MAX में चीटर्स का हुआ बुरा हाल, 10 लाख से ज्यादा अकाउंट हमेशा के लिए बैन, क्या है कारण?

Free Fire MAX में समय-समय पर चीटर्स को बैन किया जाता है। 10 लाख के करीब अकाउंट को अब Garena ने हमेशा के लिए हटा दिया है। उन्होंने इसके पीछे के कारण के बारे में भी बताया है।

विज्ञापन
लाखों अकाउंट हुए बैन

Accounts Banned: Free Fire MAX को भारत में बहुत पसंद किया जाता है। करोड़ों लोग यह गेम खेलते हैं और अच्छा प्रदर्शन करते हैं। कुछ खिलाड़ी चीटिंग करके जीत दर्ज करने की कोशिश करते हैं। इसके लिए वो हैक्स और मोड्स का उपयोग करते हैं। हालांकि, यह एक बड़ी गलती साबित हो सकती है और Garena ने हाल ही में यह साबित कर भी दिया। लाखों अकाउंट्स को हमेशा के लिए बैन कर दिया गया है।

Free Fire MAX में 10 लाख से ज्यादा अकाउंट बैन

Garena ने अपने आधिकारिक इंडिया अकाउंट पर बैन को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त 2025 के बाद से 10,45,131 अकाउंट बैन हो गए हैं। लगभग 15-16 दिनों में इतने अकाउंट बैन हो जाना बहुत बड़ी बात है। चीटर्स को Free Fire MAX के डेवलपर्स ने सजा दी है। बड़ी बात यह है कि अकाउंट कभी भी वापस नहीं आएंगे। उन्हें हमेशा के लिए गेम से हटा दिया गया है।

क्या है बैन होने का कारण?

Garena ने अपनी पोस्ट में यह भी बताया कि अगर आप हैक्स या गेम की फाइल्स को बदलने की कोशिश करते हैं, तो आपका अकाउंट हमेशा के लिए बैन हो जाएगा। इसके अलावा सीमित समय के लिए चीटिंग भी बड़ा कारण है। यह आपकी पूरी मेहनत और गेम में इतिहास को खत्म कर सकती है। अगर आप पेमेंट में भी फ्रॉड करते हैं और गलत तरीके से आयटम्स या डायमंड खरीदने की कोशिश करते हैं, तो भी ID पर संकट आ सकता है। कई फ्रॉड यूट्यूबर वादा करते हैं कि अकाउंट को कुछ नहीं होगा लेकिन इन चीजों का उपयोग बैन करा ही देता है।

विज्ञापन

Garena तुरंत पकड़ लेता है चीटिंग

Free Fire MAX में Garena द्वारा एक ऐसा सिस्टम तैयार किया गया है, जिससे तुरंत ही चीटिंग पकड़ी जाती है। इसे एंटी हैक पॉलिसी नाम दिया गया है। किसी भी तरह से गेम में चीटिंग या मोड्स का उपयोग होता है, तो यह सिस्टम तुरंत ही पकड़ लेता है। कुछ सालों पहले तक चीटिंग पकड़ना मुश्किल था लेकिन अब समय के साथ डेवलपर्स ने सुधार किया है और बेहतर पॉलिसी लेकर आए हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire MAX के 30 अगस्त 2025 के रिडीम कोड हुए रिलीज, मुफ्त इनाम पाने का सुनहरा मौका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola