पैसे हो जाएंगे स्वाहा! YouTube कैंसिल कर रहा है प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, जानें क्यों?

YouTube Premium Subscription Cancel: क्या आप भी यूट्यूब के प्रीमियम यूजर हैं तो इस बड़े अपडेट के बारे में जरूर जान लें नहीं तो आपकी मेंबरशिप कैंसिल कैंसिल हो जाएगी।

YouTube Premium Subscription Cancel

YouTube Premium Subscription: Google का वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube आज सभी की पसंद बन गया है लेकिन कुछ लोग इसके प्रीमियम फीचर्स का मजा लेने के लिए अलग-अलग जुगाड़ लगा रहे हैं। जिससे कंपनी को काफी नुकसान हो रहा है। इसी को देखते हुए अब कंपनी ने सर्विस में होने वाली गड़बड़ियों को कम करने के लिए कई नए तरीकों को अपनाया है। कंपनी ने कुछ वक्त पहले प्लेटफॉर्म पर Ad-blockers को रोकने के लिए यूजर्स को प्लेटफार्म से बैन करना शुरू किया था तो कुछ के वीडियो को स्लो कर दिया था। वहीं, Ad-ब्लॉकर्स को रोकने के बाद अब कंपनी प्रीमियम यूजर्स को भी बैन कर रही है। अगर आप भी यूट्यूब के प्रीमियम यूजर हैं तो इसके बारे में जरूर जान लें…

विज्ञापन

क्यों बैन कर रही है कंपनी?

दरअसल कंपनी अब उन प्रीमियम यूजर्स को प्लेटफॉर्म से बैन कर रही है जो कम कीमत पर प्लान खरीदने के लिए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का इस्तेमाल कर रहे हैं। TechCrunch की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, कई Reddit यूजर्स ने अपनी मेंबरशिप कैंसिल होने की जानकारी दी है क्योंकि उन्होंने मेंबरशिप खरीदने के लिए VPN सेवा का इस्तेमाल किया था। वहीं, Google ने भी समाचार आउटलेट को इसकी जानकारी दी है। कंपनी का कहना है कि ये पता लगाया जा सकता है कि यूजर कहां रहता है और सिर्फ सस्ते मेंबरशिप के लिए VPN का यूज कर रहा है।

विज्ञापन

YouTube Premium Subscription

विज्ञापन

VPN कैसे करता है काम?

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि VPN यूजर्स के IP एड्रेस को हाईड कर सकता है, जिसका यूज किसी डिवाइस के रीजन को बदलने के लिए किया जा सकता है। VPN का यूज करके, यूजर्स किसी दूसरे देश से अपना लोकेशन दिखाकर सस्ती मेंबरशिप भी खरीद सकते हैं। YouTube पर भी कुछ लोग इसी जुगाड़ का यूज करके सस्ते में प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का मजा ले रहे थे।

बिलिंग डिटेल्स को करना होगा अपडेट

वहीं, इस मामले पर Google का कहना है कि सबसे सही प्लान और ऑफर उपलब्ध कराने के लिए हमारे पास अपने यूजर्स के देश को चेक  करने के लिए खास सिस्टम हैं। साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि अगर साइनअप देश उस देश से मेल नहीं खाता है जहां कोई यूजर YouTube एक्सेस कर रहा है, तो उन्हें अपने बिलिंग डिटेल्स को करंट एड्रेस में अपडेट करना होगा। इससे आप बिना किसी रुकावट के ऐप का यूज कर पाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ