Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गैजेट्स

YouTube पर अब WhatsApp जैसा फीचर! ऐप के अंदर ही भेज सकेंगे मैसेज और वीडियो, जानें कैसे?

YouTube जल्द ही यूजर्स को एक नया मैसेजिंग फीचर देने जा रहा है, जिससे वे ऐप के अंदर ही एक-दूसरे को मैसेज और वीडियो भेज सकेंगे. अब वीडियो शेयर करने के लिए किसी दूसरे ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Author
Written By: Mikita Acharya Updated: Mar 7, 2026 16:22
YouTube लाया WhatsApp जैसा फीचर.

वीडियो देखने के लिए दुनिया की सबसे बड़ी प्लेटफॉर्म मानी जाने वाली YouTube अब यूजर्स के लिए एक नया और दिलचस्प फीचर लेकर आ रही है. इस फीचर के जरिए यूजर्स प्लेटफॉर्म के अंदर ही एक-दूसरे को मैसेज भेज सकेंगे, बिल्कुल वैसे ही जैसे लोग मैसेजिंग ऐप्स पर करते हैं. इससे वीडियो शेयर करना पहले के मुकाबले काफी आसान हो जाएगा. खास बात यह है कि यूट्यूब पर पहले भी ऐसा फीचर मौजूद था, लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया था. अब कंपनी एक बार फिर इस सुविधा को नए तरीके से शुरू करने की तैयारी में है.

अब वीडियो शेयर करना होगा और आसान

अभी तक अगर किसी को यूट्यूब वीडियो भेजना होता था तो यूजर्स को दूसरी ऐप्स का सहारा लेना पड़ता था. इसके लिए पहले वीडियो का लिंक कॉपी करना होता था, फिर किसी मैसेजिंग ऐप में जाकर उसे पेस्ट करके भेजना पड़ता था. यह प्रक्रिया थोड़ी लंबी और झंझट भरी थी. लेकिन अब यूट्यूब के नए फीचर के साथ यह काम सीधे प्लेटफॉर्म के अंदर ही किया जा सकेगा. यानी यूजर्स बिना किसी दूसरे ऐप में जाए वीडियो शेयर कर पाएंगे.

---विज्ञापन---

इन शर्तों के साथ मिलेगा फीचर

इस नए मैसेजिंग फीचर का इस्तेमाल करने के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी रखी गई हैं. सबसे पहले यूजर का यूट्यूब अकाउंट में साइन-इन होना जरूरी होगा. इसके अलावा यूजर की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए. इस फीचर में मैसेज भेजने वाले के पास उसे अनसेंड करने का विकल्प भी होगा, जबकि मैसेज पाने वाला यूजर उसे स्वीकार या अस्वीकार कर सकेगा.

पहले भी मिल चुका है ऐसा फीचर

कम लोगों को यह बात पता है कि यूट्यूब पर पहले भी इसी तरह का मैसेजिंग फीचर दिया गया था. उस समय यूजर्स सीधे ऐप के अंदर चैट कर सकते थे और वीडियो शेयर कर सकते थे. हालांकि कुछ समय बाद कंपनी ने इस सुविधा को बंद कर दिया था. अब कंपनी इसे नए रूप में दोबारा शुरू कर रही है ताकि यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म और ज्यादा इंटरैक्टिव बन सके.

---विज्ञापन---

इन देशों में शुरू हुआ रोलआउट

शुरुआत में यूट्यूब ने इस फीचर को पोलैंड और आयरलैंड में लॉन्च किया था. इसके बाद अब इसे धीरे-धीरे कई अन्य देशों में भी रोल आउट किया जा रहा है. इनमें ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, साइप्रस, चेक रिपब्लिक, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, आइसलैंड, इटली, लातविया, लग्जमबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, स्विट्जरलैंड और स्वीडन जैसे कई देश शामिल हैं.

भारत में कब आएगा फीचर?

फिलहाल कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि यह नया मैसेजिंग फीचर भारत समेत बाकी देशों में कब तक उपलब्ध कराया जाएगा. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि अगर यह फीचर यूजर्स को पसंद आता है तो आने वाले समय में इसे और ज्यादा देशों में भी लॉन्च किया जा सकता है. फिलहाल भारतीय यूजर्स को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें- WhatsApp पर आ रहा सब्स्क्रिप्शन प्लान, इन एक्सक्लूसिव फीचर्स के लिए देने होंगे पैसे

First published on: Mar 07, 2026 04:22 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.