Humanoid CyberOne Robot हुआ लॉन्च, इंसानों की तरह समझेगा दुख-सुख
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Humanoid CyberOne Robot: टेक दुनिया में अपने स्मार्टफोन के कारण प्रसिद्ध कंपनी शाओमी ने CyberOne रोबोट पेश किया है, जो कि कंपनी का पहला ह्यूमनॉइड रोबोट है। इसमें कई खास फीचर्स हैं जो एक इंसान में देखे जा सकते हैं। मानवीय भावनाओं वाला ये CyberOne रोबोट इंसान जैसी हाइट का है, जो काम भी इंसानों की तरह करता है। आइए कंपनी के पहले ह्यूमनॉइड रोबोट CyberOne के बारे में जानते हैं।
इंसानों जैसी भावनाएं रखने वाला ह्यूमनॉइड रोबोट साइबरवन खुशी, गम समेत 45 तरह की मानवीय भावनाओं को समझ सकता है। इसकी लंबाई 5.8 फीट और वजन 52 किलो है। ये रोबोट डिजिटल और साइंस की दुनिया में बड़ी क्रान्ति के तौर पर देखा जा रहा है।
बातचीत को सुनने और समझने की क्षमता रखने वाला ये रोबोट व्यक्ति के हाव-भाव की पहचान भी कर सकता है। इसमें ओएलईडी मॉड्यूल है जिससे रोबोट चेहरे के भाव दिखा सकता है। इसमें 85 तरह के एनवायरमेंटल साउंड्स हैं।
ह्यूमनॉइड रोबोट साइबरवन दुनिया को 3D में देख सकता है। शाओमी के सीईओ ली जून का कहना है कि इस रोबोट की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को कंपनी की लैब में ही तैयार किया गया है। रोबोट के दो हाथ और दो पैर हैं ये इंसानों की तरह चल सकता है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि गूगल के चैटबॉट लैम्डा (LaMDA) की बीच में काफी चर्चाएं हुईं थी। ये भी इंसानों की तरह सोचने का काम कर सकता है। LaMDA चैटबॉट खुद सोचकर आपकी भावनाओं को समझते हुए जवाब देता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: