WhatsApp पर जल्द बिना इंटरनेट के भेज सकेंगे Photos और Videos, जानें कैसे?

WhatsApp Upcoming Features: व्हाट्सएप पर जल्द ही कमाल का फीचर आ रहा है जिसकी मदद से आप बिना इंटरनेट के भी Photos और वीडियो शेयर कर सकेंगे। हालिया रिपोर्ट में ये फीचर सामने आया है।

WhatsApp Upcoming Features
विज्ञापन

WhatsApp Upcoming Features: क्या आप भी व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो बता दें जल्द ही प्लेटफार्म पर एक बहुत ही कमाल का फीचर आ रहा है जिसकी मदद से आप बिना इंटरनेट के भी Photos और Videos को भेज सकेंगे। जी हां, हालिया लीक रिपोर्ट से पता चला है कि मैसेजिंग ऐप यूजर्स को फोटो, वीडियो, म्यूजिक और डाक्यूमेंट्स ऑफलाइन शेयर करने की सुविधा देने जा रहा है।

WABetaInfo ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि कंपनी अभी इस फीचर पर काम कर रही है ताकि यूजर्स बिना इंटरनेट कनेक्शन के अलग अलग तरह की फाइलें शेयर कर सकें। शेयर की गई फाइलें भी पूरी तरह से एन्क्रिप्ट होंगी, जिससे आपकी प्राइवेसी भी तगड़ी बड़ी रहेगी।

विज्ञापन

कैसे काम करेगा ये फीचर?

Android के लिए लेटेस्ट व्हाट्सएप बीटा से लीक हुए स्क्रीनशॉट में इस फीचर को देखा जा सकता है। जिसमें यह भी साफ देखा जा सकता है कि ये फीचर किस तरह से काम करेगा। कंपनी ने ऐप में एक ऑप्शन ऐड किया है जो आपके आस-पास के फोन सर्च करता है जो इस ऑफलाइन फाइल-शेयरिंग फीचर को सपोर्ट करते हैं। बताया जा रहा है कि ये फाइल-शेयरिंग फीचर ब्लूटूथ के जरिए काम करता है। हालांकि, अगर आप चाहें तो इस फीचर को ऑफ भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

ShareIT की तरह करेगा काम

यह नया फीचर वैसा ही है जैसे ShareIT जैसे पीयर-टू-पीयर फाइल-शेयरिंग ऐप काम करते थे। ये ऐप्स यूजर्स को सेल्युलर या वाई-फाई कनेक्शन के बिना एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस के बीच फाइलें शेयर करने की सुविधा देते हैं। आज हम में से ज्यादातर लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल कई तरह के मीडिया फाइल और डॉक्यूमेंट भेजने के लिए करते हैं।

कब रोल आउट होगा ये फीचर?

वहीं अब ये नया फीचर इस काम को और भी आसान बना देगा। हालांकि व्हाट्सएप ने अभी तक यह घोषणा नहीं की है कि यह फीचर यूजर्स के लिए कब उपलब्ध होगा, लेकिन चूंकि यह पहले से ही बीटा टेस्टिंग में है तो उम्मीद की जा रही है कि इसे जल्द ही रोल आउट किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ