आंखे बंद करके अब मत ज्वाइन करना WhatsApp Group, चल रहा है ये बड़ा स्कैम; जानें

WhatsApp Investment Scam: वॉट्सऐप पर इन्वेस्टमेंट स्कैम तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर अपराधी नकली इन्वेस्टमेंट ऐप और फर्जी ग्रुप्स के जरिए लोगों को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा रहे हैं। जानें कैसे इन ठगों से बचा जा सकता है।

WhatsApp Investment Scam

WhatsApp Investment Scam

विज्ञापन

WhatsApp Investment Scam: आजकल वॉट्सऐप पर होने वाले इन्वेस्टमेंट स्कैम तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे कई लोग धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। हाल ही में मुंबई का एक मामला सामने आया है, जहां साइबर अपराधियों ने एक नकली इन्वेस्टमेंट ऐप के जरिए एक व्यक्ति को 90 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया। ठगों ने वॉट्सऐप पर एक फर्जी इन्वेस्टमेंट ग्रुप बनाया, जिसमें उन्होंने विदेशी एक्सपर्ट्स के नाम से इन्वेस्ट करने के सुझाव दिए।

यूजर इस झूठे ग्रुप से प्रभावित हुआ और उसे एक सुनहरा अवसर समझकर उसमें शामिल हो गया। ग्रुप में शामिल होने के बाद, अपराधियों ने उसे ‘Institutional Trading Account’ खोलने और एक ऐप डाउनलोड करने को कहा। यूजर ने जब तक समझा, तब तक ठगों ने उससे 90 लाख रुपये ठग लिए। इस प्रकार के स्कैम से बचने के लिए हमेशा सतर्क रहें और अनजान स्रोतों से मिले ऑफर पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

Advertisment

ट्रेडिंग अकाउंट खोलने के लिए उकसाया

यूजर इस फर्जी ग्रुप और उसमें दी गई जानकारी से प्रभावित हो गया और ग्रुप में शामिल हो गया। कुछ समय बाद, ठगों ने उसे ‘Institutional Trading Account’ खोलने के लिए प्रेरित किया और एक मोबाइल ऐप डाउनलोड करने को कहा। ऐप डाउनलोड होने के बाद, अपराधियों ने यूजर से कंपनी के बैंक अकाउंट में 90 लाख रुपये जमा करने को कहा।

ठगों ने मांगे 1.45 करोड़ रुपये

ठगों ने शुरुआत में यूजर को 15.69 करोड़ रुपये का प्रॉफिट  दिखाया। लेकिन जब यूजर ने अपने पैसे निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने उसे ब्लॉक कर दिया और 1.45 करोड़ रुपये की मांग की। अब तक यूजर को समझ आ चुका था कि उसे बड़ा धोखा हुआ है और उसने 90 लाख रुपये खो दिए हैं।

विज्ञापन

वॉट्सऐप इन्वेस्टमेंट स्कैम से बचने के तरीके

  • अनजान नंबर से मिले Investment स्कीम या ऑफर वाले मैसेज पर भरोसा न करें। सही कंपनियां ऐसे फर्जी मैसेज नहीं भेजतीं।
  • किसी भी Investment से जुड़ी बातचीत शुरू करने से पहले मैसेज भेजने वाले की Identity Verify कर लें। अकाउंट पर ब्लू चेकमार्क देख सकते हैं।
  • अगर आपको जल्दी से Investment करने के लिए उकसाया जा रहा है या अच्छी रिटर्न की गारंटी दी जा रही है, तो सतर्क हो जाएं। ऐसे वादों पर विश्वास न करें।
  • कभी भी अनजान नंबर या फर्म को अपना पर्सनल जानकारी न दें और ऐसे किसी भी मैसेज या स्कैम को तुरंत रिपोर्ट करें।

याद रखें: अगर कोई आपको बहुत आसानी से पैसा कमाने का लालच दे रहा है, तो समझ जाइए कि यह धोखा हो सकता है। हमेशा सावधान रहें और अपने पैसे की सुरक्षा खुद करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ