News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
AC Tips: बरसात के मौसम में किस तरह से एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करना चाहिए ये तो आप जानते ही होंगे लेकिन कैसे करना चाहिए? इससे कहीं आप भी तो अनजान नहीं है? बारिश और आंधी होने पर एयर कंडीशनर का इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? इसके बारे में हर किसी को पता होना चाहिए। वरना थोड़ी सी लापरवाही आपके महंगे एयर कंडीशनर को खराब कर सकती है। सालों-साल चलने वाला एयर कंडीशनर समय से पहले ही खराब हो सकता है। आइए जानते हैं कि बरसात और आंधी के मौसम में एयर कंडीशनर को इस्तेमाल करने के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
तेज हवा या बरसात के मौसम में एयर कंडीशनर के डैमेज होने का खतरा रहता है। आमतौर पर बिगड़ते मौसम के समय कुछ जगहों पर बिजली के आने-जाने की समस्या रहती है जिससे एयर कंडीशनर के खराब होने का डर रहता है। अगर आप एसी चला रहे होते हैं और बार-बार बिजली पावर कट हो रही है तो ऐसे में AC खराब हो सकता है। इसलिए ऐसे मौसम के समय एयर कंडीशनर का इस्तेमाल न करें।
स्प्लिट एयर कंडीशनर के साथ लगे आउटडोर यूनिट पर अधिक दबाव तेज हवा, आंधी या फिर बरसात के समय पड़ता है। सिर्फ इतना ही नहीं, आउटडोर यूनिट के खराब होने का भी डर रहता है क्योंकि इसमें धूल-मिट्टी, कचरा या पानी के जमा हो सकता है। विंडो एसी में भी तेज आंधी और बारिश के कारण धूल-मिट्टी जम सकती है। ऐसे में एयर कंडीशनर को इस्तेमाल करने की न सोचें और उस कवर करके रख दें।
आउटडोर यूनिट और विंडो एयर कंडीशनर को बरसात या धूल-मिट्टी जैसे मौसम में कवर कर देना चाहिए। इससे उसमें कचरा या पानी जाने का खतरा नहीं रहता है। हालांकि, कवर के लिए सही तरह और एक अच्छे क्वालिटी का कवर ही यूज करें जिससे पानी आउटडोर यूनिट या विंडो AC में न जा सके। एक सही साइज के कवर का इस्तेमाल करेंगे तो आंधी आने पर उसके उड़ने का भी डर नहीं रहेगा।
ये भी पढ़ें-
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।