Samsung Galaxy Unpacked 2025: 9 जुलाई को सैमसंग का बड़ा इवेंट, 3 फ्लैगशिप फोन से हटेगा पर्दा; जानें क्या कुछ होगा लॉन्च

Samsung Galaxy Unpacked 2025 Event Launch Date: आखिरकार सैमसंग के सबसे बड़े इवेंट की लॉन्च डेट कन्फर्म हो चुकी है। इस इवेंट में गैलेक्सी के तीन नए फोल्डेबल फोन लॉन्च हो सकते हैं। इसके अलावा और भी प्रोडक्ट्स लॉन्च हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि कब और और किस समय गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट शुरू होगा और इसमें क्या कुछ खास मिल सकता है। 

Samsung Galaxy Unpacked 2025 Event | Samsung | Galaxy Unpacked 2025 | Galaxy Unpacked Event | Samsung Event

Image Credit- Samsung Official

Samsung Galaxy Unpacked 2025 Event Date: सैमसंग की ओर से अपने सबसे बड़े इवेंट की घोषणा कर दी गई है। इस दौरान कंपनी के नए प्रोडक्ट से पर्दा हट सकता है। फोन से लेकर ईयरबड्स समेत अन्य प्रोडक्ट लॉन्च हो सकते हैं। इसके अलावा गैलेक्सी के अनपैक्ड इवेंट में काफी कुछ खास भी देखने को मिल सकता है। सैमसंग की ओर से अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट की डेट को कन्फर्म कर दिया गया है।

विज्ञापन

Galaxy Unpacked Event Date 2025

सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर सैमसंग इंडिया ने पोस्ट कर गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट की घोषणा की है। 9 जुलाई, बुधवार को शाम 7 बजकर 30 मिनट पर #GalaxyUnpacked इवेंट का आयोजन होगा। इस दौरान गैलेक्सी जेड सीरीज के फोन लॉन्च होंगे। इसके अलावा और भी प्रोडक्ट पेश हो सकते हैं।

विज्ञापन

सैमसंग के 3 फ्लैगशिप फोन से हटेगा पर्दा

सैमसंग के गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में दो फ्लैगशिप फोन से पर्दा हटा सकता हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इवेंट के दौरान सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 और जेड फ्लिप 7 लॉन्च हो सकता है। जेड सीरीज के ये दोनों फोन बेहतरीन फीचर्स के साथ हो सकते हैं। गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 को हल्का, पतला और एडवांस फोल्डेबल फोन कहा जा रहा है। जबकि, इसके फ्लिप 7 में नया Exynos 2500 प्रोसेसर मिलेगा। सैमसंग की ओर से जेड सीरीज में कम बजट का गैलेक्सी जेड फ्लिप एफई (फैन एडिशन) लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन

XR हेडसेट भी हो सकता है पेश 

सैमसंग के इवेंटं में एक्सआर हेडसेट और ट्री-फोल्ड फोन लॉन्च हो सकता है। Project Moohan XR हेडसेट को अपडेट मिल सकता है। बात करें अन्य प्रोडक्ट्स की तो इवेंट के दौरान बड्स कोर और गैलेक्सी वॉच 8 सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है। इवेंट में सैमसंग के स्मार्टवॉच में विस्तार देख सकते हैं। उम्मीद है कि सैमसंग वॉच 8 सीरीज में गैलेक्सी वॉच 8, गैलेक्सी वॉच 8 अल्ट्रा और वॉच 8 क्लासिक शामिल हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ