SIM Card: कहीं आपके नाम से कोई और तो नहीं चला रहा फोन नंबर, मिनटों में ऐसे करें पता

SIM Card: समय के साथ-साथ टेक्नोलॉजी की दुनिया में बदलाव हो रहे हैं और हैकर्स की नजर भी लोग के डेटा को चुराने की ओर ज्यादा देखने को मिल रही है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपने डेटा की सुरक्षा खुद करेंगे। हमारे नाम से कितनी सिम चल रही है और कौन-कौन इस्तेमाल कर रहा है? इसकी जानकारी भी रखें।

SIM Card | SIM Cards | sanchar saathi | Telecom news | tech news

आपके नाम पर कितने सिम कार्ड? (Image Credit- News 24)

SIM Card: पिछले कुछ सालों में सिम कार्ड से संबंधित फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे हैं। फेक सिम या लोगों की सिम का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही साइबर अपराध को भी अनजाम दिया जा रहा है। ऐसे में जरूरी है कि आप इस बात का ध्यान रखें कि कोई आपके नाम से सिम का इस्तेमाल न करें और ना ही उसका गलत इस्तेमाल करें। आपके नाम पर कितनी सिम कार्ड एक्टिव है? इसका भी पता जरूर कर लें। बस कुछ स्टेप्स को फॉलो करके आप ये जान सकते हैं कि आपके नाम पर कितनी सिम चल रही है?

विज्ञापन

भारत सरकार की संचार साथी नामक वेबसाइट के जरिए सिम संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस वेबसाइट का निर्माणल टेलीमेटिक्स विकास केंद्र (C-DOT) ने किया है। इसका उद्देश्य टेलीकॉम धोखाधड़ी पर रोक लगाना है और फोन यूजर की पहचान को सुरक्षित रखना है। स्मार्टफोन से संबंधित कई जानकारी को हासिल करने के लिए ये प्लेटफॉर्म जाना जाता है।

विज्ञापन

फर्जी सिम की होगी जांच

भारत सरकार की ओर से बढ़ते फर्जी मामले को देखते हुए फर्जी सिम की जांच की जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वो जांच करें कि किसी के नाम पर कोई फर्जी सिम तो नहीं चल कही है। इसका पता Sanchar Saathi के ऑफिशियल वेबसाइट से लगाया जा सकता है।

एक व्यक्ति के पास कितनी सिम हो सकती है?

आमतौर पर एक व्यक्ति अपने नाम पर एक या दो सिम कार्ड ही लेता है और उसका इस्तेमाल करता है। हालांकि, टेलीकॉम सेक्टर के अनुसार एक व्यक्ति के नाम पर 9 सिम कार्ड हो सकते हैं जो किसी तरह के गलत काम के लिए इस्तेमाल न किए जाए।

विज्ञापन

कैसे जानें हमारे नाम पर कितने SIM Card?

अगर आपको ऐसा लगता है कि बिना आपकी मर्जी के आपके नाम से सिम कार्ड चल रही है तो इसका पता करने के लिए संचार साथी पोर्टल पर जा सकते हैं। आइए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस से जानते हैं कि आपके नाम पर कितने सिम कार्ड है?

  1. सबसे पहले संचार साथी (Sanchar Saathi) वेबसाइट पर जाएं।
  2. यहां “नो योर मोबाइल कनेक्शन्स” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. फोन नंबर को एंटर करें और कैप्चा कोड भी एंटर करें।
  4. फोन नंबर पर आए ओटीपी को एंटर करके लॉगिन करें।
  5. आपके नाम से चल रही सिम की पूरी लिस्ट शो हो जाएगी।

अनजान नंबर शो होने पर करें ये काम

अगर लिस्ट में आपको ऐसा नंबर शो हो रहा है जिसे आप नहीं जानते हैं तो उस पर क्लिक करें। इसके बाद “ये नंबर मेरा नहीं है” इस ऑप्शन पर क्लिक करें, सबमिट पर टैब करने के बाद “Request ID” को सेव करें। इसके बाद टेलीकॉम कंपनी द्वारा जांच की जाएगी और फर्जी होने पर सिम को डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ