Recharge Plan: हर दिन 2GB डेटा वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, मिलेंगे मुफ्त Amazon Prime और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे कई फायदे

Recharge Plan With 84 Days Validity: लंबी वैधता वाला रिचार्ज प्लान तलाश रहे हैं तो जियो के खास प्लान को अपना सकते हैं, जो कम कीमत में 84 दिनों तक शानदार बेनिफिट्स प्रदान करते हैं। आइए प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Recharge Plan With 84 Days Validity | Recharge Plan | 84 Days Recharge Plan | Recharge Plans | jio

84 दिन वाले रिचार्ज प्लान

Recharge Plan With 84 Days Validity: आमतौर पर जब बात आती है लंबी वैधता के रिचार्ज प्लान को अपनाने की तो हम सभी 84 दिन के प्लान को अपनाने का सोचते हैं। लंबी वैधता और पॉकेट फ्रेंडली प्लान में 84 दिन का प्लान बेस्ट रहता है। वहीं, अगर साथ में हर दिन 2GB डेटा और ओटीटी बेनिफिट मिल जाए तो सोने पर सुहागा जैसी बात हो जाए। आज हम आपके लिए ऐसा एक प्लान लेकर आए हैं जो यूजर्स को 84 दिनों के लिए ढेरों बेनिफिट्स देता है। प्लान की सुविधा के कारण इसे सस्ता बताया जाता है।

विज्ञापन

84 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान

रिलायंस जियो का सस्ता रिचार्ज प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है जिसके साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा पूरा 84 दिनों के लिए मिलता है। किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने की सुविधा मिल सकती है। प्लान के साथ डेली 2GB डेटा का फायदा मिलता है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने पर 64 Kbps स्पीड के साथ इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन

अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो जियो के 1029 रुपये वाले प्लान के साथ 5जी अनलिमिटेड डेटा भी मिलता है जिसका फायदा वो यूजर्स उठा सकते हैं जो 5जी नेटवर्क क्षेत्र में आते हैं और 5जी डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं। 50 GB तक JioAICloud का स्टोरेज मुफ्त मिलता है।

90 दिनों के लिए JioHotstar फ्री

जियो के इस प्लान के साथ 90 दिनों के लिए मोबाइल और टीवी का सब्सक्रिप्शन मिलता है। मनोरंजन के लिए इस ओटीटी का सब्सक्रिप्शन बेस्ट हो सकता है। न्यूज, मूवी, वेब सीरीज समेत अन्य कंटेंट प्लेटफॉर्म पर मिल जाएंगे।

विज्ञापन

मनोरंजन के लिए प्लान के साथ Amazon Prime Lite का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता है। प्लान की वैधता तक अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन प्राप्त कर सकते हैं। 84 दिनों के लिए इस ओटीटी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ