WhatsApp Green Dot Feature: अगर आप भी यह देखने के लिए बार-बार WhatsApp चैट खोलते हैं कि सामने वाला ऑनलाइन है या नहीं, तो जल्द ही यह झंझट खत्म हो सकता है. WhatsApp एक नए Green Dot फीचर की टेस्टिंग कर रहा है. इस फीचर की मदद से यूजर्स बिना चैट खोले भी आसानी से समझ सकेंगे कि उनका कोई कॉन्टैक्ट इस समय ऑनलाइन है या नहीं. फिलहाल यह फीचर कुछ iPhone बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है और आने वाले समय में इसे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है.
प्रोफाइल फोटो के नीचे दिखेगा Green Dot
नई रिपोर्ट के मुताबिक, जब कोई यूजर WhatsApp पर एक्टिव होगा, तो उसकी प्रोफाइल फोटो के नीचे हरे रंग का एक छोटा-सा डॉट दिखाई देगा. जैसे ही वह ऑफलाइन होगा, यह डॉट अपने आप गायब हो जाएगा. इससे यूजर्स को किसी के ऑनलाइन होने की जानकारी एक नजर में मिल जाएगी.
बार-बार चैट खोलने की नहीं पड़ेगी जरूरत
अभी किसी के ऑनलाइन होने का स्टेटस देखने के लिए उसकी चैट खोलनी पड़ती है. लेकिन Green Dot फीचर आने के बाद ऐसा करने की जरूरत नहीं होगी. यह फीचर ऑनलाइन स्टेटस को एक आसान विजुअल संकेत के रूप में दिखाएगा, जिससे यूजर्स का अनुभव पहले से ज्यादा बेहतर होगा.
अभी सिर्फ Contact Info स्क्रीन पर काम कर रहा है
फिलहाल Green Dot फीचर केवल Contact Info स्क्रीन पर दिखाई दे रहा है. यानी आपको किसी व्यक्ति की चैट खोलकर उसके नाम या प्रोफाइल फोटो पर टैप करना होगा. इसके बाद अगर वह ऑनलाइन होगा, तो उसकी प्रोफाइल फोटो के नीचे Green Dot नजर आएगा. अभी यह संकेत चैट लिस्ट या चैट विंडो में दिखाई नहीं देता.
ये भी पढ़ें- Jio का 84 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान! रोज मिलेगा 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS
किन यूजर्स को मिल रहा है यह फीचर?
यह नया फीचर फिलहाल WhatsApp Beta for iOS version 26.26.10.72 इस्तेमाल करने वाले कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है. इससे पहले इसे Android के बीटा वर्जन में भी देखा जा चुका है. इससे साफ है कि कंपनी Android और iPhone, दोनों प्लेटफॉर्म पर इसकी टेस्टिंग कर रही है.
क्या प्राइवेसी पर पड़ेगा कोई असर?
WhatsApp का कहना है कि Green Dot फीचर मौजूदा प्राइवेसी सेटिंग्स के हिसाब से ही काम करेगा. अगर किसी यूजर ने अपना ऑनलाइन स्टेटस कुछ लोगों या सभी कॉन्टैक्ट्स से छिपा रखा है, तो उन लोगों को Green Dot दिखाई नहीं देगा. यानी यह फीचर कोई नई जानकारी साझा नहीं करेगा, बल्कि पहले से मौजूद ऑनलाइन स्टेटस को सिर्फ आसान तरीके से दिखाएगा.
सभी यूजर्स को कब मिलेगा यह फीचर?
फिलहाल Green Dot फीचर टेस्टिंग के दौर में है. अगर इसकी टेस्टिंग सफल रहती है, तो आने वाले महीनों में इसे Android और iPhone दोनों प्लेटफॉर्म के सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है. हालांकि, WhatsApp ने अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च तारीख का ऐलान नहीं किया है.
ये भी पढ़ें- इस साल के बाद बेकार हो जाएंगे ये स्मार्टफोन्स, नहीं मिलेंगे नए अपडेट, देखें लिस्ट
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
4 hrs agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
22 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 day agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines