Jio का 84 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान! रोज मिलेगा 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS
अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने से परेशान हैं, तो Jio का 84 दिन की वैलिडिटी वाला यह किफायती प्लान आपके काम आ सकता है. इसमें हर दिन 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS का फायदा मिलता है.

Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए अलग-अलग कीमत और जरूरत के हिसाब से कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश करता है. इनमें डेटा, कॉलिंग और वैलिडिटी के आधार पर कई विकल्प मिलते हैं. अगर आप लंबी वैलिडिटी वाला प्लान ढूंढ रहे हैं, तो 799 रुपये का प्लान आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
799 रुपये वाला प्लान कहां मिलेगा?
2 / 7Jio का 799 रुपये वाला प्रीपेड प्लान MyJio ऐप और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. यह प्लान Value कैटेगरी के Affordable सेक्शन में शामिल किया गया है, जहां यूजर्स इसे आसानी से चुन सकते हैं.
मिलती है पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी
3 / 7इस रिचार्ज प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी वैलिडिटी है. एक बार 799 रुपये का रिचार्ज कराने के बाद आपको पूरे 84 दिनों तक प्लान के सभी बेनेफिट्स मिलते रहते हैं.
हर दिन मिलेगा 1.5GB डेटा
4 / 7इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 1.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 126GB डेटा इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे रोजमर्रा की इंटरनेट जरूरतें आसानी से पूरी हो जाती हैं. ये भी पढ़ें- WhatsApp Username Feature पर सरकार सख्त, भारत में लॉन्च टला, Meta को मिला 3 दिन का और समय
अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा
5 / 7Jio के 799 रुपये वाले प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही इसमें रोमिंग के दौरान भी कॉलिंग का लाभ शामिल है, इसलिए अलग से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ता. ये भी पढ़ें- घर के स्विच बोर्ड पर क्यों जलती है लाल लाइट, क्या इसके लगातार चलने से आता है बिजली बिल?
रोजाना मिलेंगे 100 SMS
6 / 7डेटा और कॉलिंग के अलावा इस प्लान में ग्राहकों को हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा भी दी जाती है. इससे मैसेजिंग की जरूरतें भी आसानी से पूरी हो जाती हैं.
किन यूजर्स के लिए है यह प्लान?
7 / 7अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं और लंबी वैलिडिटी के साथ डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का फायदा चाहते हैं, तो Jio का 799 रुपये वाला 84 दिन का प्लान एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. इसमें एक ही रिचार्ज में रोजाना डेटा, कॉलिंग और मैसेजिंग जैसी सभी जरूरी सुविधाएं मिल जाती हैं.



















