WhatsApp पर आया Chat Lock; अब यूजर्स की प्राइवेसी और सेफ्टी हुई मजबूत! जानें कैसे करेंगे इस्तेमाल?
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

WhatsApp chat lock Feature: दुनियाभर में प्रसिद्ध मैसेजिंग एप व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए अलग-अलग अपडेट जारी करता रहता है। इस बार प्लेटफॉर्म पर कमाल का फीचर आया है जिससे यूजर्स के लिए ऐप को यूज करने का मजा दुगना हो सकता है।
दरअसल, प्लेटफॉर्म पर चैट लॉक फीचर जारी किया गया4 है। इसके जरिए यूजर्स अपनी चुनिंदा चैट को लॉक कर सकता है। ऐसे में यूजर्स के लिए दूसरों से अपनी चैट को हाइड करना आसान हो सकता है। साथ ही उनकी प्राइवेसी भी और ज्यादा मजबूत हो सकेगी। कंपनी अपने यूजर्स की प्राइवेसी और सेफ्टी पर खास गौर करते हुए फीचर को रोल आउट कर रही है। आइए व्हाट्सएप चैट लॉक फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
व्हाट्सएप पर यूजर्स की गोपनीयता और सुरक्षा पर अधिक कंट्रोल करने के लिए चैट लॉक फीचर जारी किया गया है। इसके जरिए यूजर्स अपनी सबसे निजी चैट को एक अलग फोल्डर में ट्रांसफर कर सकेंगे। इस चैट को देखने के लिए या ओपन करने के लिए सिर्फ उनका डिवाइस पासवर्ड या बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण या फिर फिंगरप्रिंट जैसे पासवर्ड ऑप्शन ही काम आ सकेंगे।
व्हाट्सएप यूजर्स को चैट लॉक फीचर का फायदा उनकी प्राइवेसी को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए हो सकता है। अगर फोन चोरी हो जाता है या किसी के हाथ लग जाते हैं तो फोन के मालिक के अनुमति के बिना लॉक चैट को देख नहीं पाएंगे। इतना ही नहीं, लॉक चैट के लिए नोटिफिकेशन भी नाम और मैसेज के साथ शो नहीं होगा। देखने के लिए यूजर को लॉक खोलना होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: