अब AI आपकी जगह करेगा फोन, खुद बात करके जुटाएगा जानकारी, Google Gemini का नया फीचर आया

अब आपको हर छोटे-बड़े काम के लिए खुद फोन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. Google Gemini का Call for Me फीचर आपकी जगह बिजनेस को कॉल करके स्टॉक, कीमत, टाइमिंग और अपॉइंटमेंट जैसी जानकारी जुटा सकता है. जानें यह AI फीचर कैसे काम करता है और अभी कौन-कौन से यूजर्स इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

Gemini AI

अब आपको हर छोटे-बड़े काम के लिए खुद फोन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. G

विज्ञापन

आजकल ज्यादातर लोग फोन पर बात करने के बजाय मैसेज करना पसंद करते हैं, लेकिन रोज के कई ऐसे काम हैं, जिनके लिए कॉल करना ही पड़ता है. रेस्टोरेंट में टेबल बुक करनी हो, किसी दुकान में सामान उपलब्ध है या नहीं पूछना हो या फिर किसी सर्विसी जानकारी लेनी हो, फोन फोन उठाना जरूरी हो जाता है. इसी काम को आसान बनाने के लिए गूगल जेमिनी में Call For Me फीचर पेश किया है. इसकी मदद से जेमिनी अपनी तरफ से बिजनेस को कॉल करेगा, जरूरी सवाल पूछेगा और आपके लिए जानकारी लेकर आएगा.

Gemini Call for Me क्या है?

Call for Me फीचर की मदद से यूजर्स Gemini मोबाइल ऐप से किसी बिजनेस को अपनी तरफ से कॉल करने के लिए कह सकते हैं. Google के मुताबिक जेमिनी बिजनेस के खुलने और बंद होने का समय पूछने, किसी सर्विस की कीत जानने या दूसरी जरूरी जानकारी हासिल करने जैसे काम कर सकता है. यानी छोटी-छोटी जानकारी के लिए आपको खुद फोन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Advertisment

सिर्फ फोन लगाने तक सीमित नहीं है AI

इस फीचर की खास बात यह है कि Gemini सिर्फ बिजनेस को फोन लगाकर बातचीत खत्म नहीं करेगा. AI कॉल के दौरान ऑटोमेटेड फोन मेन्यू को खुद नेविगेट कर सकता है, सही विकल्प चुन सकता है और जरूरत पड़ने पर बिजनेस के स्टाफ से भी बात कर सकता है. इतना ही नहीं, अगर सामने वाला आपको होल्ड पर रखता है तो Gemini वहां इंतजार भी कर सकता है. Google इससे पहले Duplex और Ask for Me जैसे AI कॉलिंग टूल भी पेश कर चुका है, लेकिन कंपनी के मुताबिक Call for Me को ज्यादा जटिल रिक्वेस्ट संभालने के लिए तैयार किया गया है.

स्टॉक से लेकर अपॉइंटमेंट तक कर सकता है काम

Call for Me सिर्फ सामान्य जानकारी हासिल करने तक सीमित नहीं है. जैसे अगर आपको किसी हार्डवेयर स्टोर में किसी खास टूल का स्टॉक चेक करना है तो Gemini आपकी तरफ से स्टोर पर कॉल करके इसकी जानकारी ले सकता है. इसी तरह किसी बिजनेस से अपॉइंटमेंट को दोबारा शेड्यूल करने के लिए भी AI बातचीत कर सकता है.

कॉल के दौरान खुद संभालेगा बातचीत

कॉल लगने के बाद Gemini जरूरत के हिसाब से अपना परिचय दे सकता है. अगर अगर सामने ऑटोमेटेड फोन सिस्टम है, तो यह सही विकल्प चुनने की कोशिश करेगा. इसके बाद जरूरत पड़ने पर होल्ड पर इंतजार करेगा और बिजनेस के कर्मचारी से बातचीत आगे बढ़ाएगा. यानी यूजर को पूरी कॉल के दौरान फोन हाथ में लेकर बैठने की जरूरत नहीं होगी.

विज्ञापन

Gemini Call for Me का इस्तेमाल कैसे करें?

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए Gemini मोबाइल ऐप में जाकर अपने प्रॉम्प्ट की शुरुआत @Call for me से करनी होगी. इसके बाद साफ शब्दों में बताना होगा कि आप Gemini से क्या काम करवाना चाहते हैं. Google के मुताबिक, प्रॉम्प्ट में जितनी जरूरी जानकारी होगी, AI के लिए काम पूरा करना उतना आसान होगा.

प्रॉम्प्ट में ये जानकारी देना बेहतर

आप अपने प्रॉम्प्ट में तारीख, समय, अपनी पसंद और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक विकल्प भी बता सकते हैं. उदाहरण के लिए, आप Gemini से कह सकते हैं कि वह किसी रेस्टोरेंट में अगले दिन शाम 7 बजे दो लोगों के लिए टेबल बुक करने की बात करे. इस तरह AI को पहले से पता रहेगा कि कॉल के दौरान उसे किन बातों की जानकारी लेनी है.

विज्ञापन

कॉल से पहले दिखेगा पूरा टास्क

Gemini को कॉल करने की अनुमति देने से पहले यूजर को पूरे टास्क का सारांश दिखाया जाएगा. इसमें यह जानकारी होगी कि AI किस नंबर पर कॉल करने वाला है और बातचीत के दौरान कौन-सी जानकारी साझा की जाएगी. यूजर कॉल शुरू होने से पहले इस जानकारी को देख सकता है और जरूरत पड़ने पर इसमें बदलाव भी कर सकता है. सब कुछ सही होने पर Gemini को कॉल करने की अनुमति दी जा सकती है.

लाइव ट्रांसक्रिप्ट में देख सकेंगे बातचीत

कॉल शुरू होने के बाद यूजर जेमिनी की बातचीत को लाइव ट्रांसक्रिप्ट के तौर पर देख सकता है. इसके साथ कॉल का ऑडियो भी सुना जा सकता है. अगर यूजर चाहे तो बातचीत के बीच में ही कॉल कैंसिल कर सकता है या खुद कॉल कंट्रोल अपने हाथ में ले सकता है.

विज्ञापन

चाहें तो खुद संभाल सकते हैं कॉल

अगर यूजर कॉल के बीच में खुद बात करना चाहता है और कॉल का कंट्रोल अपने हाथ में लेता है, तो Gemini दूसरी तरफ मौजूद व्यक्ति को इसकी जानकारी देगा और बातचीत से हट जाएगा. यानी जरूरत पड़ने पर AI को बीच में रोककर यूजर खुद कॉल संभाल सकता है.

हर तरह की कॉल नहीं कर पाएगा Gemini

इस फीचर की कुछ लिमिटेशन्स हैं. Google के मुताबिक, Gemini इस फीचर के जरिए इमरजेंसी कॉल नहीं कर सकता. यह आपकी तरफ से पेमेंट भी पूरा नहीं कर सकता. इसके अलावा पासवर्ड जैसी संवेदनशील निजी जानकारी भी AI साझा नहीं कर सकता. ऐसे मामलों में यूजर को खुद प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

विज्ञापन

अभी किन्हें मिल रहा ये फीचर

फिलहाल गूगल ने कॉल फॉर मी को सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं कराया है. ये फीचर 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के उन यूजर्स के लिए है जो अमेरिका में हैं और Pixel 11 सीरीज का डिवाइस इस्तेमाल करते हैं. यह अभी बीटा में है और फिलहाल पेड Gemini AI सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ