अगर आप इस फेस्टिव सीजन नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहा हैं तो फ्लिपकार्ट की बिग बिलियम डेज सेल आपक लिए काम की हो सकती है. इस सेल में iPhone से लेकर Samsung, Google, Motorola, Realme और Vivo जैसे ब्रांड्स के कई स्मार्टफोन पर ऑफर मिलने वाले हैं. Flipkart ने सेल में शामिल होने वाले कई फोन के नाम और बैंक ऑफर्स की जानकारी भी सामने रख दी है, हालांकि ज्यादातर मॉडल्स की फाइनल कीमत अभी नहीं बताई गई है.
कब शुरू होगी फ्लिपकार्ट की सेल
Flipkart Big Billion Days Sale 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी. हालांकि Flipkart Plus, Flipkart Black और योग्य Flipkart Credit Card ग्राहकों को एक दिन पहले यानी 8 अक्टूबर से ही सेल का अर्ली एक्सेस मिलेगा. कंपनी ने पहले Early Bird Deals भी दिखाना शुरू कर दिया है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार किन स्मार्टफोन्स पर छूट मिल सकती है.
iPhone 17 पर मिल सकता है बड़ा डिस्काउंट
Flipkart की शुरुआती लिस्ट में iPhone 17 भी शामिल है. प्रमोशनल मटेरियल में इसकी कीमत 7X,XXX रुपये की रेंज में दिखाई गई है, लेकिन कंपनी ने अभी सटीक सेल प्राइस का खुलासा नहीं किया है. iPhone 17 को भारत में 256GB वेरिएंट के लिए 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. हालांकि बाद में इसकी आधिकारिक कीमत बढ़कर 99,900 रुपये हो गई.
Samsung के इन फोन पर भी नजर
Samsung Galaxy S25 और Galaxy S25 FE भी फ्लिपकार्ट की सेल लिस्ट में शामिल हैं. कंपनी की तरफ से जारी किए गए प्रमोशनल मटेरियल में दोने स्मार्टफोन को स्पेशल सेल प्राइज के साथ टीज किया गया है. हालांकि इनके लिए भी अभी अंतिम कीमत सामने नहीं आई है.
Vivo और Realme के फोन भी होंगे शामिल
सेल में Vivo T5x 5G के साथ Realme P4 Lite 5G और Realme P4 5G पर भी ऑफर देखने को मिल सकते हैं. Flipkart ने इन स्मार्टफोन्स को अपनी बड़ी सेल के स्मार्टफोन लाइनअप में शामिल किया है. इसके अलावा Motorola Signature और Moto G37 Power को भी प्रमोशन में दिखाया गया है.
Google Pixel और दूसरे फोन भी लिस्ट में
Flipkart की प्रमोशनल तस्वीरों में Google Pixel 11 और Google Pixel 10a भी नजर आए हैं. इनके अलावा AI+ Nova 2 Neo 5G, Samsung Galaxy F70e 5G, Realme P4X 5G, Infinix Hot 60i 5G+, OnePlus Ace 5G और Lava Virat V1 5G जैसे मॉडल भी लिस्ट में शामिल हैं. इससे साफ है कि सेल में अलग-अलग बजट वाले ग्राहकों के लिए कई विकल्प मौजूद रहेंगे.
Oppo और Nothing के फोन भी शामिल
इसके अलावा प्रमोशनल मटेरियल में Oppo K14x 5G और Nothing Phone 4a भी दिखाई दिए हैं. Flipkart की इस सेल में बजट और मिड-रेंज से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक के कई स्मार्टफोन पर डील मिलने वाली है. हालांकि हर फोन की कीमत और ऑफर की पूरी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.
बैंक कार्ड से मिल सकता है 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट
Flipkart ने सेल के दौरान मिलने वाले पेमेंट ऑफर्स की भी जानकारी दी है. चुनिंदा Axis Bank और ICICI Bank कार्ड्स पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. इसमें Flipkart Axis Bank Credit Card भी शामिल है. इसके अलावा Super.money by Flipkart से पहली बार ट्रांजैक्शन करने वाले ग्राहकों को 10 प्रतिशत कैशबैक भी मिल सकता है.
सभी फोन की कीमत का इंतजार
Flipkart ने अभी इन सभी स्मार्टफोन्स की फाइनल सेल कीमत जारी नहीं की है. इसलिए किसी फोन पर मिलने वाली वास्तिवक छूट का पता सेल शुरू होने के बाद ही चलेगा. अगर नया फोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो 8 अक्टूबर से शुरू होने वाले अर्ली एक्सेस और 9 अक्टूबर की मेन सेल के दौरान कीमत और बैंक ऑफर की जानकारी जरूर चेक करनी होगी.