Vivo V30 Review: वीवो का नया Vivo V30 स्मार्टफोन इन दिनों अपने डिजाइन से लेकर कैमरे की वजह से काफी चर्चा में है। V सीरिज का यह सबसे स्टाइलिश स्मार्टफोन है। इसके बैक पर लगे कैमरा सेटअप से यह बेहद आकर्षित नज़र आता है। इसमें एक पावरफुल प्रोसेसर भी लगा है। यह एक लाइट वेट डिवाइस है और इसका वजन फोन 186 ग्राम है। अगर आप Vivo V30 को खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां आपको बता रहे हैं कि क्या यह वाकई एक वैल्यू फॉर मनी फ़ोन है? आइये जानते हैं।
डिजाइन और डिस्प्ले
नया Vivo V30 एक स्लिम और स्टाइलिश फ़ोन है। इसके बैक साइड पर कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में फुल HD+ 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले लगा है। डिस्प्ले काफी रिच और कलरफुल है। इस पर फोटो देखने से लेकर वीडियो देखते समय आपको मजा आएगा।
बेहतरीन कैमरा सेटअप
फ़ोन में 50 MP AF+OIS main + 50 MP AF wide-angle डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोटोग्राफी से लेकर वीडियो शूट करने के लिए यह शानदार स्मार्टफोन साबित हुआ। कम रोशिनी में भी हमें काफी अच्छे रिजल्ट मिले। दिन के समय में तो लाजवाब फोटो आप क्लिक कर सकते हैं। इसके अलावा इसके फ्रंट में भी आपको 50MP का ही सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसका ब्यूटी मोड सबसे अच्छा कहा जा सकता है। यह फोन ऑरा लाइट के साथ आता है, यानी जहां लाइट कम होगी वहां इसका इस्तेमाल ठीक रहेगा।
प्रोसेसर,बैटरी और परफॉरमेंस
Vivo V30 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया है। यह एक अच्छा प्रोसेसर है जोकि काफी स्मूथ वर्क करता है। नॉर्मल इस्तेमाल से लेकर हैवी यूज़ तक इस फोन में कोई दिक्कत नहीं होती। गेमिंग के दौरान कोई खास परेशानी तो नहीं हुई लेकिन फोन में हीटिंग का इशू जरूर होता है। फोन में 5000 mAh की बैटरी मिलती है जोकि 80W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एक बार चार्ज करने पर और नॉर्मल इस्तेमाल के बाद फोन की बैटरी एक दिन आराम से चल जाती है। ओवरआल फोन की परफॉरमेंस इम्प्रेस करती है। यह फोन बिना किसी परेशानी के आपका साथ निभाता है।
संबंधित खबरें
इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
20 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
23 hrs agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 day agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
2 days agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
3 days agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines