Vi Plans under 300: प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनियों में से एक वोडाफोन-आइडिया भी अपने ग्राहकों को तरह-तरह के प्लान ऑफर करती है। वीआई अपने ग्राहकों को एक नहीं बल्कि तीन रिचार्ज प्लान पेश करता है। इनकी कीमत 300 रुपये से कम है।

वीआई के 300 रुपये से कम में 129, 181 और 298 रुपये का प्लान शामिल है। ये तीनों प्लान अलग-अलग बेनिफिट्स के साथ आते हैं। आइए आपको इन प्लानों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Vi Rs 129 Plan

वोडाफोन आइडिया की ओर से 129 रुपये का प्रीपेड प्लान ऑफर किया जाता है। इस प्लान की वैधता 18 दिनों की है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 200MB डेटा की सुविधा मिलती हैं। ये प्लान उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है जो कम कीमत में अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स चाहते हैं। इस प्लान में SMS का लाभ नहीं मिलता है।

Vi Rs 181 Plan

वोडाफोन आइडिया का नया प्रीपेड प्लान 181 रुपये में आता है। इसकी वैधता 30 दिनों तक की है। ये यूजर को हर दिन 1GB डेटा की सुविधा प्रदान करता है। इस तरह से यूजर्स को कुल 30GB डेटा का बेनिफिट मिलता है। इसे एक बूस्टर पैक के तौर पर भी जाना जाता है। इसका इस्तेमाल मौजूदा प्रीपेड प्लान के साथ किया जा सकता है। अगर आप डेटा बेनिफिट के तौर पर प्लान लेना चाहते हैं तो इसे अपना सकते हैं।

Vi Rs 298 Plan

वीआई का 298 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें 50GB 4G डेटा की सुविधा मिलती है। ये प्लान प्रीमियम मूवीज, ओरिजिनल, न्यूज, लाइव टीवी, वीआई मूवीज और टीवी के मुफ्त एक्सेस के साथ आता है। बता दें कि ये प्लान में पहले बिना ऐप्स एक्सेस के आता था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ