News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Tech News wrap: यह हफ्ता टेक्नोलॉजी जगह के लिए काफी खास रहा है। इस बार कई बड़े लॉन्च देखने को मिले हैं। Samsung से लेकर Oppo के नए स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। होम अप्लायंसेज केटेगरी में कुछ नए प्रोडक्ट्स बाजार में आये हैं। आने वाले नए स्मार्टफोन की लिस्ट भी आ चुकी है। यहां हम आपको बता रहे है, यह हफ्ता टेक सेक्शन के लिये कैसा रहा और अगर आप एक नया फ़ोन लेने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है।

इस हफ्ते सैमसंग ने अपना नया मिड रेंज स्मार्टफोन गैलेक्सी M36 5G को लॉन्च किया है। यह फोन 8GB RAM, Exynos 1380 प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी सपोर्ट के साथ आता है। इसकी कीमत 16,499 रुपये से शुरू हाती है। यह फ़ोन 6.7-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus+ से प्रोटेक्ट किया गया है। फोटोग्राफी के लिए Galaxy M36 5G में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर 50MP+ 8MP+2MP कैमरा सेंसर दिया है जबकि इसके फ्रंट में 13MP कैमरा मिलता हैं। इस फोन का डिजाइन प्रीमियम है।

स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने भी इस हफ्ते अपना नया स्मार्टफोन Vivo T4 Lite 5G को लॉन्च किया है जो AI से लैस है। इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.74 इंच का HD+ एलसीडी डिस्प्ले दिया है। परफॉरमेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 चिपसेट दिया है। यह फोन 8GB रैम के सपोर्ट के साथ है। माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 2TB तक स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है। ये फोन Android 15 पर आधारित FuntouchOS 15 चलाता है। फोटो और वीडियो के लिए इस फोन में 50MP+ 2 MP का कैमरा सेटअप दिया है। जबकि इसक फ्रंट में 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। AI Photo एडिटिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

ओप्पो ने अभी इस हफ्ते अपना नया K13x 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह बजट फ्रेंडली फ़ोन है। यह फोन 6.67 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। परफॉरमेंस के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया है। इसमें 8GB रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन 50MP+2MP डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है। 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: WhatsApp से भी हो सकता हैं बैंक अकाउंट खाली, न करें ये गलती; जानें हैकर्स से बचने के टिप्स
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।