Twitter दे रहा घर बैठे कमाई करने का बेहतरीन मौका! कम फॉलोअर्स वाले यूजर्स की भी होगी 'चांदी', बस ऐसे करें अप्लाई
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

How to Earn Money from Twitter: दुनिया भर में प्रसिद्ध माइक्रो ब्लॉगिंग ट्विटर इन दिनों प्लेटफॉर्म पर हुए कई बदलावों के जाना जा रहा है। एलन मस्क द्वारा कमान संभालने के बाद दो सबसे बड़े बदलाव रहे हैं जिनमें से एक ब्लू टिक का पेड होना और दूसरा इसका नाम और लोगो बदलना शामिल है।
जी हां, हाल ही में एलन मस्क ने ट्विटर का नाम बदलकर एक्स रख दिया है। साथ ही, प्लेटफॉर्म का लोगो बदलते हुए चिड़िया को हटाकर एक्स कर दिया है। इन बदलावों के अलावा यूजर्स को एक पैसे कमाने का भी बेहतरीन मौका मिल रहा है।
दरअसल, ट्विटर जिसे अब एक्स के नाम से जाना जाता है वो अपने यूजर्स को कमाई करने का मौका दे रहा है। फोटो, वीडियो और टैग के माध्यम से यूजर्स की कमाई हो सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे ट्विटर पर यूजर्स कमाई कर सकते हैं?
ट्विटर द्वारा मोनेटाइजेशन फीचर को पेश किया गया है जो कंटेंट क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध किया गया है। ऐसे में उन कंटेंट क्रिएटर्स को फायदा मिल सकता है जो तस्वीर, वीडियो या टैग को ट्विटर पर पोस्ट करते हैं। इसमें सबसे अच्छी बात ये है कि 500 फॉलोअर्स वाले यूजर्स को भी कमाई करने का मौका मिल रहा है। हालांकि, इसके लिए मोनेटाइजेशन का होना जरूरी है।
ट्विटर पर कमाई करने की सुविधा सब्सक्राइब्ड कंटेंट प्रोग्राम के तहत है। ऐसे में उन यूजर्स को कमाने का मौका मिलेगा, जो ब्लू सब्सक्रिप्शन प्लान अपनाते हैं। अगर आपके पास 500 फॉलोअर्स भी हैं लेकिन ब्लू सब्सक्रिप्शन प्लान है तो आप कमाई के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको मोनेटाइज करना होगा, लेकिन पिछले 3 महीने में कम से कम 15 मिलियन इम्प्रेशन्स का ट्विटर पर होना जरूरी है।
ट्विटर ब्लू टिक सब्सक्राइबर्स मोनेटाइजेशन के बाद कमाई कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए पोस्ट या वीडियो पर इम्प्रेशन होना जरूरी है, जिसके बाद इन पर ऐड शो होंगे और फिर आपको इस हिसाब से पैसे कमाने का मौका मिलेगा। ट्विटर कंटेंट मोनेटाइजेशन प्रोग्राम से जुड़ने के बाद हर महीने 50 डॉलर यानी 4000 रुपये तक की कमाई कर सकते हैं।
ट्विटर पर वेब यूजर्स के लिए 900 रुपये प्रति माह का सब्सक्रिप्शन प्लान लेना होगा। जबकि, एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स के लिए 650 रुपये प्रति माह का प्लान है। ब्लू टिक के साथ ट्विटर पर यूजर्स को कई तरह के बेनिफिट्स दिए जाते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: