OnePlus Nord 5: प्रीमियम डिजाइन, दमदार प्रोसेसर, जानिए कैसी है परफॉर्मेंस

OnePlus Nord 5: प्रीमियम डिजाइन और सुपर रिच डिस्प्ले के साथ इसमें लगा है Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर। क्या यह वाकई एक लाजवाब पैसा वसूल स्मार्टफोन है? क्या यह कंटेंट क्रिएटर के बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं ? आइये जानते हैं…  

oneplus nord 5
विज्ञापन
विज्ञापन

 OnePlus Nord 5: डिजाइन

OnePlus Nord 5 का डिजाइन प्रीमियम होने के साथ स्लीक भी है। यह काफी अच्छा दिखने वाला स्मार्टफोन है। इसके रियर में LED फ़्लैश लाइट के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है। ओवल शेप में इसका डिजाइन हमें पसंद आया। Marble Sands कलर में यह फ़ोन वाकई प्रीमियम फील देता है। नोर्ड 5 का वजन 211 ग्राम है और यूज़ करने पर यह हैवी फील नहीं देता। साइज़ थोड़ा बड़ा है पर यह उन लोगों को काफी पसंद आने वाला है जो फ़ोन पर वीडियो देखते हैं या गेम्स खेलते हैं। ओवरआल डिजाइन और क्वालिटी के मामले में इस फोन को पूरे नंबर मिलते हैं।

विज्ञापन

 OnePlus Nord 5: डिस्प्ले

नए Nord 5 में 6.83 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया है जो अल्ट्रा HDR से लैस है डिस्प्ले का पीक ब्राईटनेस 1400 nits है यह डिस्प्ले आंखों की सेफ्टी के लिए अच्छा है डिस्प्ले बेहद कलरफुल और रिच है ऐसे में इस फ़ोन पर वीडियो और फोटो देखने में मजा आता है इतना ही नहीं  गेमिंग के दौरान भी डिस्प्ले काफी मददगार साबित होता है। डिस्प्ले का रिफ्रेश टाइम 144Hz तक जाता है। डिस्प्ले बेहद स्मूथ है।

विज्ञापन

OnePlus Nord 5: कैमरा

विज्ञापन

फोटोग्राफी और वीडियो के लिए इस फोन के रियर में 50MP Sony LYT-700 कैमरा और साथ में 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया है। इस कैमरा सेटअप की मदद से आप 4K वीडियो 60FPS पर शूट कर सकते हैं। वहीं इसके फ्रंट में 50MP ISOCELL JN5 कैमरा दिया है और खास बात ये है कि फ्रंट कैमरे की मदद से 4K वीडियो भी 60FPS पर शूट कर सकते हैं। कम रोशिनी में आपको अच्छे रिजल्ट मिलते हैं, अगर आपको बेसिक फोटोग्राफी की जानकारी है तो आप इस फोन से कमाल के शॉट क्लिक कर सकते हैं। 

OnePlus Nord 5: परफॉरमेंस

विज्ञापन

नए नोर्ड 5 में परफॉरमेंस के लिए Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया है। यह फोन OxygenOS 15 बेस्ड Android 15 पर काम करता है। इस फोन में 6800mAh की बड़ी बैटरी लगी है। फुल चार्ज करने पर इस फोन में लगातार 19.8hrs तक YouTube पर वीडियो देख सकते हैं। यह फोन 8GB और 12GB रैम से लैस है। फुल चार्ज और नॉर्मल इस्तेमाल पर यह फोन एक दिन आराम से निकाल देता है।

इस फोन की परफॉर्मेंस स्मूथ है। मल्टीटास्किंग के दौरान यह फोन निराश होने का मौका नहीं देता। इसमें हीटिंग का भी फिलहाल कोई इशू नहीं है। यह स्मूथ है और बढ़िया परफॉर्म करता है। 

विज्ञापन

OnePlus Nord 5: कीमत और वेरिएंट

8GB RAM + 256GB ROM: ₹31,999

विज्ञापन

12GB RAM + 256GB ROM: ₹34,999

विज्ञापन


नतीजा
: OnePlus Nord 5 अपनी कीमत के हिसाब से वैल्यू फोन मनी स्मार्टफोन साबित होता है। अगर आप वीडियो शूट करना पसंद करते हैं तो यह फोन आपको जरूर पसंद आएगा। अगर आप मोबाइल पर गेमिंग करते हैं तो यह फोन बिना रुके बेहतर प्रदर्शन करता है। डिजाइन के मामले Nord 5 यूथ से लेकर फैमिली क्लास को पसंद आएगा।

Rating: 8/10

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ