Twitter Blue Tick Subscription: ट्विटर वेरिफिकेशन प्रक्रिया पहले के समय में जहां फ्री होती थी, लेकिन अब ऐलन मस्क के द्वारा इसे पेड सर्विस के तौर पर बदल दिया गया है। ऐसे में ब्लू टिक को अपने नाम करना हर किसी के लिए आसान हो गया है। भुगतान कर कोई भी ब्लू टिक (Blue Tick) को अपने नाम कर सकता है।

इस सर्विस को कुछ दिनों पहले पांच देशों में शुरू किया गया था, जिसके बाद ट्विटर यूजर्स पेड सब्सक्रिप्शन सर्विस (Twitter Blue Tick Paid Subscription) का फायदा उठाकर ब्लू टिक अपने नाम कर रहे थे।

विज्ञापन

इस दौरान कई ऐसे भी अकाउंट्स को ब्लू टिक मिला जो फेक थे। ये सब देखते हुए कई यूजर्स का गुस्सा भी फुटा था, जिसके बाद शुक्रवार, 11 नवंबर को ट्विटर पर Blue Tick Subscription सेवा पर रोक लगा दी गई थी।

इसके बाद से यूजर्स का ये ही सवाल है कि ट्विटर पर कब तक ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन सर्विस को शुरू किया जाएगा। इसका जवाब अब एलन (Elon Musk) ने एक ट्विटर यूजर्स को दे दिया है। बता दें कि पॉल जमीला नामक एक ट्विटर हैंडल्स से जब ट्वीट कर पूछा गया कि “ट्विटर ब्लू कब वापस आ रहा है?” तो एलन ने इसका जवाब दे दिया।

विज्ञापन

फिर से शुरू होने वाली है ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस?

“ट्विटर ब्लू कब वापस आ रहा है?” इसका जवाब देते हुए एलन ने कमेंट किया कि “शायद अगले हफ्ते के अंत में।” इससे साफ हो गया है कि हर महीने 8 डॉलर का भुगतान कर ब्लू टिक की सेवा का लाभ फिर से उठाया जा सकता है।

विज्ञापन

आपको जानकारी के लिए बता दें कि वेरिफिकेशन टिक के साथ फर्जी अकाउंट्स के उभरने के बाद ट्विटर ने 11 नवंबर, शुक्रवार को अपनी ब्लू टिक सदस्यता को रोक दिया था। इससे पहले, ट्विटर ने ब्लू टिक मार्क केवल राजनेताओं और पत्रकारों सहित सार्वजनिक हस्तियों को आवंटित किया था।

विज्ञापन

ट्विटर ने 9 नवंबर को यूएस, यूके और कुछ अन्य देशों के यूजर्स के लिए ट्विटर ब्लू को लॉन्च किया। यूएस में 7.99 डॉलर का भुगतान कर यूजर्स वेरिफाइ हो सकते है। भारत में इसकी कीमत 719 रुपये तक होने की संभावना है।

विज्ञापन

विज्ञापन
लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ