Truecaller Insurance: फ्रॉड होने पर यूजर्स को मिलेंगे 10,000 रुपये? पर सिर्फ इन्हें मिलेगा फायदा

Truecaller New Feature: अगर आप भी Truecaller यूजर हैं तो कंपनी आपके लिए बहुत ही कमाल का फीचर लेकर आई है जहां अब आपको फ्रॉड होने पर 10,000 रुपये का Insurance मिलेगा। चलिए इसके बारे में जानें

Truecaller

Truecaller New Feature: क्या आप भी Truecaller का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो कंपनी आपके लिए अब बहुत ही कमाल का फीचर लेकर आई है, जिससे फ्रॉड होने पर अब आपको 10,000 रुपये तक मिल सकते हैं। दरअसल कंपनी ने Truecaller Fraud Insurance नाम से एक नया फीचर लॉन्च कर दिया है। ये सर्विस अब भारत में iOS और Android दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है, इसका उद्देश्य धोखाधड़ी का शिकार होने पर प्रीमियम यूजर्स को एक्स्ट्रा सिक्योरिटी देना है।

विज्ञापन

इस सर्विस को देने के लिए Truecaller ने HDFC Ergo के साथ पार्टनरशिप की है। ये नया फीचर उन यूजर्स की काफी मदद करेगा जो ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार हुए हैं। हालांकि, यह फीचर अभी प्रीमियम यूजर्स के लिए ही उपलब्ध होगा।

विज्ञापन

क्या है Truecaller Fraud Insurance?

Truecaller फ्रॉड इन्शुरन्स भारत की बीमा कंपनी HDFC ERGO के साथ पार्टनरशिप में Truecaller द्वारा ऑफर की गई एक नई सुविधा है। यह बीमा Fraudulent एक्टिविटी के लिए 10,000 रुपये तक का कवरेज ऑफर कर रहा है। यह बीमा Truecaller ऐप में इंटीग्रेटेड है, जिससे यूजर्स के लिए अपने मोबाइल डिवाइस से सीधे अपने कवरेज को एक्टिव और मैनेज्ड करना आसान हो जाता है।

Truecaller Fraud Insurance

विज्ञापन

कैसे करें इस नए फीचर का यूज?

प्रीमियम ग्राहक यह बीमा Truecaller के एनुअल प्रीमियम कस्टमर्स के लिए उपलब्ध है। कुछ मौजूदा प्रीमियम प्लान में बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट  के बीमा मिल रहा है।

विज्ञापन

फैमिली प्लान यूजर्स Truecaller Family वाले सब्सक्राइबर फैमिली मेंबर्स को बीमा कवरेज दे सकते हैं।

इतना ही नहीं एलिजिबल न होने वाले ग्राहक इस बीमा का एक्सेस लेने के लिए अपने प्लान को अपग्रेड भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

इन्शुरन्स कैसे एक्टिवेट करें?

  • सबसे पहले ये चेक करें की आप ऐप का लेटेस्ट वर्जन यूज कर रहे हैं या नहीं। अगर नहीं तो पहले ऐप को अपडेट करें।
  • ऐप की सेटिंग या प्रीमियम फीचर सेक्शन में फ्रॉड इन्शुरन्स ऑप्शन सेलेक्ट करें।
  • अपने कवरेज को एक्टिव करने के लिए सभी स्टेप्स को भरें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ