Instagram New Update: अमेरिका ने TikTok पर बैन लगा दिया है। ऐसे में अब इंस्टाग्राम और यूट्यूब को इससे सीधे फायदा हो सकता है। इसी बीच कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म के लिए नए अपडेट की घोषणा कर दी है। जी हां, इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने रील्स के लिए अपडेट रोल आउट किया है। कंपनी का कहना है कि अब यूजर्स इंस्टाग्राम पर तीन मिनट तक के रील अपलोड कर सकते हैं। पहले यह लिमिट सिर्फ 90 सेकंड तक की थी। इसी के साथ कंपनी ने दो और बदलाव की घोषणा भी की है। चलिए इसके बारे में जानें…
YouTube और TikTok को देगा टक्कर
यह अपडेट ऐसे टाइम पर आया है जब यूट्यूब शॉर्ट्स पहले ही तीन मिनट तक के वीडियो अपलोड करने की सुविधा देता है। वहीं, TikTok अपने यूजर्स को 10 मिनट तक के वीडियो अपलोड करने की सुविधा देता है। इसके अलावा, यह अपडेट अमेरिका में TikTok बैन के ठीक बाद जारी किया गया है। अपडेट की घोषणा करते हुए कंपनी ने बताया है कि आज से आप इंस्टाग्राम पर तीन मिनट तक के रील अपलोड कर सकेंगे। पहले सिर्फ 90 सेकंड का वीडियो डाल सकते थे। क्रिएटर्स से फीडबैक सुनने के बाद कंपनी ने ये बड़ा फैसला लिया है। वीडियो तीन मिनट तक बढ़ाने से आप अपनी स्टोरी बेहतर तरीके से साझा कर पाएंगे।
प्रोफाइल ग्रिड में बदलाव
वीडियो लिमिट बढ़ाने के साथ ही इंस्टाग्राम जल्द ही अपने आइकोनिक स्क्वायर प्रोफाइल ग्रिड को रेक्टेंगल ग्रिड में बदलने की तैयारी कर रहा है। यह इसलिए किया गया है क्योंकि ज्यादातर यूजर्स वर्टिकल ओरिएंटेशन में कंटेंट अपलोड करते हैं, और स्क्वायर ग्रिड के कारण कंटेंट क्रॉप हो जाता है लेकिन नए अपडेट के बाद अब आपको प्रोफाइल में एक नया लुक मिलेगा और कंटेंट भी अच्छे से दिखाई देगा।
Reels लाइक हाइलाइट
मेटा ने इंस्टाग्राम में कुछ वक्त पहले एक्टिविटी के नाम से एक फीचर पेश किया था जिससे ये पता चलता था कि आपने किस वीडियो को लाइक किया है लेकिन बाद में इसे कंपनी ने बंद कर दिया। हालांकि अब कंपनी ने नए अपडेट के साथ इसे फिर से रोल आउट कर दिया है और अब ये पहले से काफी ज्यादा बेहतर भी हो गया है। आपके दोस्तों ने जो वीडियो लाइक किए हैं वो अब आपको किसी वीडियो में बबल फॉर्म में दिख जाएंगे।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
19 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
20 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
22 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines