Eye Care Tips: आज हम फोन और कंप्यूटर से इस कदर जुड़ गए हैं कि चाह कर भी इससे दूर नहीं रह सकते। लंबे समय तक मोबाइल फोन या कंप्यूटर का यूज करना आंखों की समस्या को न्योता देने के समान है। फोन के उपयोग से आंखों पर पड़ने वाला स्ट्रेस कंप्यूटर यूज के दौरान होने वाले तनाव की तरह ही है। स्मार्टफोन के ज्यादा यूज से विजन सिंड्रोम के काफी मामले देखे गए हैं। समय रहते अगर इस पर ध्यान न दिया जाए तो इससे आंखों की रोशनी को भी नुकसान पहुंच सकता है। स्मार्टफोन का यूज करते समय अपनी आंखों की सुरक्षा कैसे रखें आइये विस्तार से जानते हैं।
टेक्स्ट का आकार बढ़ाएं
सभी स्मार्टफोन में आपको आंखों के स्ट्रेस को कम करने के लिए कंट्रास्ट, ब्राइटनेस और टेक्स्ट सेटिंग्स में बदलाव करने की सुविधा मिलती है। टेक्स्ट का आकार बढ़ाएं, क्योंकि छोटा टेक्स्ट आपकी आंखों पर ज्यादा दबाव डालता है। बहुत से लोगों को छोटे टेक्स्ट पढ़ने में भी समस्या होती है। आपकी ये समस्या भी इस सेटिंग को बदलने से दूर हो जाएगी।
ये भी पढ़ें : अगर आपकी Private Photos मोबाइल से हो जाएं लीक, तो जरूर करें ये 6 काम
स्क्रीन की ब्राइटनेस कम करें
जितना हो सके फोन को कम ब्राइटनेस पर ही यूज करें। खासकर रात के समय में फोन को लो ब्राइटनेस पर यूज करना चाहिए। इसके अलावा आप फोन को आटोमेटिक ब्राइटनेस पर भी सेट कर सकते है। जिससे आपका फोन कम रोशनी वाली जगह पर खुद ही फोन की ब्राइटनेस को एडजस्ट कर लेगा।
आंखों से रखें उचित दूरी
विशेषज्ञों के अनुसार, आपको अपने फोन की स्क्रीन को 16 से 18 इंच की दूरी पर रखना चाहिए। इसलिए, अपने फोन को बहुत पास न रखें। यदि आपको ऐसा करना पड़े, तो इसके बजाय अपनी स्क्रीन पर जूम इन फीचर का यूज करें। इसके लिए आपको फोन की सेटिंग में जाना होगा और वहां सर्च करें जूम स्क्रीन। यहां से आप इस ऑप्शन को ऑन कर सकते हैं।
नाईट मोड का करें यूज
आजकल सभी स्मार्टफोनस में नाइट मोड फीचर देखने को मिल जाता है। जो रात में आपकी आंखों पर पड़ने वाले स्ट्रेस को कम करने का सबसे अच्छा तरीका है। जैसे ही आप फोन को नाईट मोड में स्विच करते हैं तो आपके बहुत में मौजूद ऍप्स भी नाईट मोड में चले जाते हैं। यह आपकी आंखों को सुरक्षित रखने का एक आसान तरीका है।
पलकें झपकाना न भूलें
फोन पर कंटेंट पढ़ते समय-समय पर पलकें जरूर झपकाते रहें। कई बार हम कंटेंट पर इतना फोकस करके रीड करते हैं कि पलकें झपकाना भूल जाते हैं, यह महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे आंखों को आराम मिलता है और स्ट्रेस कम होता है। हर बार जब हम पलकें झपकाते हैं तो हम अपनी आंखों को नम रखते हैं।
संबंधित खबरें
अब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
19 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
20 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
23 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
2 days agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines