---विज्ञापन---

FBI ने दी एंड्रॉयड और iPhone यूजर्स को चेतावनी, तुरंत करें इन मैसेज को डिलीट; वरना…

FBI Warning: संघीय अपराधों की जांच करना और राष्ट्रीय सुरक्षा खतरों से निपटना के काम करने वाली अमेरिकी एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स को सतर्क किया है। आइए जानते हैं किन बातों का खास ध्यान रखना है और किन मैसेज से खतरा है?

FBI Warning to Android and iPhone Users: संयुक्त राज्य अमेरिका की संघीय कानून प्रवर्तन और खुफिया एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (Federal Bureau of Investigation) ने लाखों करोड़ों फोन यूजर्स को सावधान रहने के लिए कहा है। सतर्क करने के साथ ही कुछ खतरनाक मैसेज को तुरंत डिलीट करने की सलाह दी है। FBI ने ऐसे मैसेज बताए हैं जिससे इस महीने के हमलों में 700 प्रतिशत ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस अमेरिकी एजेंसी के अनुसार ऐसे मैसेज चीन से भिजवाए जा रहे हैं जिससे कई शहरों को निशाना बना जा रहा है।

DMV स्कैम मैसेज से है खतरा

FBI का कहना है कि फोन पर आने वाले DMV मैसेज से यूजर्स को खतरा है। अनपेड टोल टैक्स्ट मैसेज की जगह अब फोन यूजर्स के पास डीएमवी टेक्स्ट आ रहे हैं। एक सुरक्षा कंपनी गार्डियो की मानें तो इस साल जून के शुरुआती दिनों में डीएमवी स्कैम मैसेज में 773 प्रतिशत बढ़ोतरी देखी गई है।

---विज्ञापन---

कहां भेजे जा रहे हैं DMV स्कैम मैसेज?

एंड्रॉइड और आईफोन दोनों यूजर्स को DMV मैसेज प्राप्त हो रहे हैं जो सीधा लोगों को फर्जी वेबसाइट पर लेकर जा रहे हैं। इन फर्जी वेबसाइट पर पहुंचते ही लोगों की क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी को चुराने की कोशिश की जाती है। इतना ही नहीं बिना आपकी मर्जी के पैसे भी निकाल लिए जाते हैं।

क्या है DMV स्कैम मैसेज?

मोटर वाहन विभाग (Department of Motor Vehicles) की ओर से आने वाले मैसेज को DMV मैसेज कहा जाता है। मोटर वाहन विभाग से जुड़े फिशिंग घोटाले मैसेज को DMV स्कैम मैसेज कहते हैं। स्कैमर्स द्वारा बनाए गए टेक्स्ट मैसेज से यूजर्स को फर्जी वेबसाइटों तक ले जाया जाता है। इसके बाद पर्सनल और फाइनेंशियल जानकारी को चुराने की कोशिश की जाती है।

---विज्ञापन---

FBI क्यों दे रहा है चेतावनी?

FBI ने फोर्ब्स को एक बयान में कहा था कि नए डीएमवी स्कैम मैसेज की जांच करने के बाद पुष्टि की गई है। साइबर अपराधी पहले अनपेड टोल स्कैम करते थे लेकिन अब DMV स्कैम किया जा रहा है। FBI टेनेसी के स्पेशल एजेंट डेविड पामर ने चेतवानी दी है कि DMV स्कैम मैसेज से फोन में मालवेयर आ सकता है और डेटा चोरी हो सकता है।

इस स्कैम से बचने के लिए क्या करें?

  1. अनजान नंबर से आए मैसेज पर क्लिक न करें।
  2. किसी भी तरह के अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
  3. सर्च करके किसी वेबसाइट पर क्लिक न करें।
  4. फेक वेबसाइट से सतर्क रहें और क्लिक न करें।
  5. URL में “.gov” दिखने पर भी विश्वास न करें।

ये भी पढ़ें- Electricity Bill Payment Scam: बिजली काटने के नाम पर बैंक अकाउंट हो रहा है खाली, जानें हैकर्स से बचने के टिप्स

---विज्ञापन---
First published on: Jun 18, 2025 09:57 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola