News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
AC Tips for Monsoon: बरसात का मौसम शुरू हो चुका है और ऐसे में एयर कंडीशनर का सही तरह से इस्तेमाल करना होगा। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो एयर कंडीशनर में खराबी हो सकती है। इतना ही नहीं, बिजली की अधिक खपत के लिए भी एयर कंडीशनर जिम्मेदार हो सकता है। इसलिए आज हम आपको एयर कंडीशनर को मानसून के सीजन में इस्तेमाल करने के कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो AC को खराब होने से बचा सकते हैं और बिजली की अधिक खपत को भी कम कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
मानसून के मौसम में एयर कंडीशनर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इस बात का खास ध्यान रखें कि आप किस मोड के साथ AC चला रहे हैं। सिर्फ मोड ही नहीं टेम्प्रेचर का भी ध्यान रखा होगा। गलत तरह के चयन से एयर कंडीशनर खराब हो सकता है।
बारिश हो रही है तो एयर कंडीशनर के मोड को चयन करने में कोई गलती न करें। इसके लिए एक रेनी मोड (Rainy Mode) होता है और इसका इस्तेमाल करना चाहिए। बरसात के मौसम में उमस बढ़ जाती है और इससे राहत के लिए एयर कंडीशनर के रिमोट में ड्राई मोड होगा, उसका इस्तेमाल करें। ये ऑप्शन ह्यूमिड लोकेशन मोड (Dehumidification Mode) से शो होगा।
ये भी पढ़ें- AC Compressor Blast: नोएडा में फिर लगी एयर कंडीशनर से आग, कंप्रेसर फटने की ये होती हैं 3 वजह
बरसाती मौसम में एयर कंडीशनर को 24 या 26 डिग्री के साथ ही रखें। इतने सेल्सियस तापमान के साथ AC का इस्तेमाल करेंगे तो बिजली की खपत भी कम होगी और एयर कंडीशनर पर भी कम लोड पड़ सकता है। इससे कमरे में ठंडक धीरे होगी लेकिन सारी उमस खत्म हो सकती है।
ये भी पढ़ें- AC चलाने पर आएगा बिजली बिल कम, सरकार ने लगाया ठप्पा! जानें कौन से टिप्स अपनाने जरूरी
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।