News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
आज के इस डिजिटल दौर में हम एक क्लिक पर किसी को भी अपनी तस्वीरें भेज सकते हैं। यही कारण है कि स्मार्टफोन आज हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। कोई भी काम हो तुरंत आज हम उसे फोन से ही कर सकते हैं। हालांकि कुछ लोग अपने भरोसेमंद दोस्तों के साथ न्यूड तस्वीरें तक शेयर कर देते हैं। जिसके बाद वह बड़ी मुश्किल में फस जाते हैं।
अक्सर देखा गया है कि गलती से भी क्लिक होने पर कई बार प्राइवेट फोटोज किसी ग्रुप या ऑनलाइन शेयर हो जाती हैं या हैकर्स उनके फोन को हैक करके ऐसी तस्वीरों को इंटरनेट पर फैला देते हैं। लेकिन ऐसे समय में आपको बिलकुल भी घबराना नहीं है और सबसे पहले इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवानी है। वहीं अगर आपकी न्यूड तस्वीर ऑनलाइन दिखाई देती है तो सबसे पहले आपको ये 6 चीजें जरूर करनी चाहिए।
ऐसा होने पर सबसे पहले पुलिस से संपर्क करें और उन्हें अपनी स्थिति से अवगत कराएं। हर चीज़ का रिकॉर्ड रखते हुए, हर संभव सबूत इकट्ठा करने का प्रयास करें। ये उस साइट के स्क्रीनशॉट हो सकते हैं, जिस पर आपकी तस्वीर हैं। पुलिस आपकी मदद के लिए मौजूद है। इसके लिए आप थाने में, ऑनलाइन या फिर साइबर क्राइम सेल की वेबसाइट पर जाकर केस दर्ज करवा सकते हैं।
शायद यह पहला काम होना चाहिए जो आपको करना चाहिए। अपने स्मार्टफोन और गैजेट को जितना हो सके उसे कम ही यूज करें। ऐसा इसलिए क्योंकि आप जितनी ज्यादा तस्वीरें देखेंगे, उतना ही ज्यादा क्रोधित और उदास होंगे।
इस प्रकार की स्थिति में कभी भी अकेले न रहें। आप बहुत कमजोर होंगे और आप ख़ुद को चोट पंहुचा सकते हैं। इसलिए आपको अपने करीबी दोस्तों या परिवार को अपने साथ रहने के लिए बुलाना चाहिए या आप उनके साथ रहने के लिए जा सकते हैं।
ऐसी बात को स्वीकार करना बहुत मुश्किल है लेकिन आपके पास इसके अलावा कोई ऑप्शन नहीं है। इससे सीखें और आगे बढ़ें। जो कोई भी आपसे प्यार करता है वह आपको वैसे ही स्वीकार करेगा जैसे आप हैं।
किसी मनोवैज्ञानिक से मिलें जो आपको घटना से उबरने में मदद कर सकता है। ये इस घटना से उबरने का सबसे अच्छा तरीका है।
ऐसे में आप बहुत गुस्से में होंगे, आपको बदला लेने का भी बहुत मन करेगा। जिसने आपकी न्यूड तस्वीर ऑनलाइन साझा की थी। जैसा कि पहले कहा गया है, आपको इसे स्वीकार करना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। लेकिन फिर भी, पुलिस को रिपोर्ट जरूर करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।