Smartphones Sale: सस्ते फोन खरीदने का आज आखिरी मौका, एक स्मार्टफोन पर तो 12000 रुपये तक की छूट; जल्दी जानें डील्स

Smartphones Sale: फ्लिपकार्ट पर इन दिनों एक खास सेल चल रही है जो आज खत्म हो जाएगी और आपके लिए सस्ते फोन को खरीदने का मौका भी चला जाएगा। तगड़े ऑफर्स और छूट के साथ फोन खरीदने वालों के लिए बस एक दिन का और टाइम है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से महंगे फोन अभी भी सस्ते में मिल रहे हैं।

Motorola Edge 50 Fusion | CMF by Nothing Phone 1 | Vivo T3 5G | Samsung Galaxy S25 Ultra 5G | Flipkart sale

फोन पर भारी छूट Image Credit- News24

Smartphones Sale: प्रसिद्ध ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर आए दिन सेल चलती रहती है। अमेजन को टक्कर देने के लिए ये ई-कॉमर्स साइट तमाम डील्स और ऑफर्स के साथ सेल शुरू करती रहती है। वर्तमान में जून एपिक सेल चल रही है जिसके तहत स्मार्टफोन पर ही नहीं बल्कि टीवी, फ्रिज, लैपटॉप, वॉशिंग मशीन समेत अन्य प्रोडक्ट को भारी डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि, अब फ्लिपकार्ट एपिक जून सेल खत्म होने वाली है। ऐसे में आपके पास सस्ते में फोन खरीदने का भी मौका आखिरी है।

विज्ञापन

19 जून से पहले खरीद लें सस्ते फोन

12 जून से शुरू हुई जून एपिक सेल 18 जून को रात 12 बजे तक रहेगी। इस दौरान आप सैमसंग, ओप्पो, वीवो, मोटोरोला, रियलमी, रेडमी, लावा समेत अन्य कंपनी के फोन को भारी छूट के साथ खरीद सकते हैं। आइए कुछ फोन के बारे में जानते हैं जो भारी छूट के साथ मिल रहे हैं।

विज्ञापन

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G

ये एक फ्लैगशिप फोन है जिसे खरीदने की चाह ज्यादातर उन यूजर्स की होती है जो एंड्रॉयड यूज करना पसंद करते हैं लेकिन हाथ में एप्पल जैसे फोन का फील रखना चाहते हैं। सैमसंग गैलेक्सी एस25 5जी की कीमत 1,41,999 रुपये है जो कहीं न कहीं एप्पल के प्रो मैक्स मॉडल की करीब कीमत का है। फ्लिपकार्ट पर गैलेक्सी एस25 को 8 प्रतिशत छूट यानी 12 हजार रुपये सस्ता बेचा जा रहा है। ऐसे में इसकी कीमत 1,29,999 रुपये है। जबकि, बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स भी उपलब्ध है जिससे फोन अधिक सस्ता हो सकता है।

Vivo T3 5G

बजट अगर ज्यादा न हो और अधिक स्टोरेज के साथ लेटेस्ट फोन खरीदना हो तो वीवो टी3 5जी भी बुरा नहीं होगा। फ्लिपकार्ट सेल के दौरान इसकी कीमत पर 24 प्रतिशत छूट मिल रही है। वीवो टी3 का 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट 24,999 रुपये की जगह 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। अधिक डिस्काउंट के लिए बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

विज्ञापन

CMF by Nothing Phone 1

नथिंग कंपनी का CMF Phone 1 खरीदने का प्लान है तो कम बजट में नया फोन खरीद सकते हैं। इसका 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट 20 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस फोन को 19,999 रुपये की जगह 15,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

Motorola Edge 50 Fusion

मोटोरोला एज 60 फ्यूजन लॉन्च हो चुका है लेकिन अगर आप इसके पहले वाली सीरीज को खरीदना चाहते हैं तो मोटो एज 50 फ्यूजन 26 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 25,999 रुपये की जगह 18,999 रुपये में मोटोरोला एज 50 फ्यूजन को खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ