News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Apple Back to School Offer: दिग्गज टेक कंपनी एप्पल ने स्टूडेंट्स के लिए खास सेल की घोषणा की है जिसकी शुरुआत 17 जून से हो रही है और 30 सितंबर तक सेल का फायदा उठाया जा सकेगा। एप्पल की ओर से बैक टू स्कूल ऑफर का ऐलान किया गया है। कंपनी के भारत में ऑनलाइन शिक्षा स्टोर (Apple Education Store) पर इस ऑफर का लाभ दिया जा रहा है। आईपैड, एयरपोड्स, मैकबुक समेत अन्य प्रोडक्ट को एप्पल ऑफर के तहत भारी छूट के साथ खरीदा जा सकेगा। छूट के साथ-साथ खरीदारों को अन्य प्रोडक्ट भी मुफ्त में मिलेंगे। आइए
17 जून से 30 सितंबर 2025 तक चलने वाली एप्पल सेल में डिस्काउंट एंड ऑफर्स की लाइन लगी हुई है। मैकबुक और आईपैड जैसे प्रोडक्ट पर भी छूट दी जा रही है। असल कीमत पर 5 से 10 हजार रुपये तक का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं, साथ में एप्पल पेंसिल (Apple Pencil) और एयरपोड्स भी मुफ्त मिल सकते हैं।
एप्पल आईपैड एयर के 2025 मॉडल को खरीदने का सोच रहे हैं तो इसकी शुरुआती कीमत 59,999 रुपये हैं जो 5000 रुपये की छूट के साथ मिल रहा है। 30 सितंबर से पहले आईपैड एयर 2025 को 54,900 रुपये में खरीद सकेंगे। इसकी खरीद पर एप्पल पेंसिल या एयरपोड्स मुफ्त मिल सकते हैं।
मैकबुक एयर 2025 मॉडल को खरीदने का सोच रहे हैं तो 10 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके 16GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 99,900 रुपये है लेकिन ऑफर के तहत इसे 89,900 रुपये में बेचा जा रहा है।
आईपैड प्रो 2024 मॉडल को भी एप्पल के बैक टू स्कूल ऑफर के तहत छूट के साथ बेचा जा रहा है। इसकी कीमत पर सीधा 10 हजार रुपये की छूट मिल रही है। 11 इंच वाले इस आईपैड प्रो को 99,900 रुपये की जगह 89,900 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके साथ एप्पल पेंसिल या एयरपोड्स मुफ्त मिल सकते हैं।
मैकबुक प्रो 2024 मॉडल की कीमत में भी कटौती हुई है। 14 इंच स्क्रीन वाला ये लैपटॉप बैक टू स्कूल ऑफर के तहत 10 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है। मैकबुक प्रो M4 chip वाले डिवाइस को 1,69,999 रुपये की जगह 1,59,900 रुपये में खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Refurbished Mobile Phone: पुराना फोन खरीदने वाले सावधान! देखें ये 3 चीजें, वरना जाना पड़ सकता है जेल
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।