Smartphone Tips: AC या TV का खो गया है रिमोट? न लें टेंशन, काम आएगा ये फोन फीचर

Smartphone as Remote: अगर आप एयर कंडीशनर या टीवी को चलाने के लिए रिमोट ढूंढ रहे हैं लेकिन वो कहीं मिल नहीं रहा तो टेंशन न लें। अपने फोन के इस फीचर्स से मिनटों में टीवी या AC को कंट्रोल कर सकेंगे। आइए जानते हैं कैसे फोन को रिमोट बनाया जा सकता है?

Use smartphone as remote control app| Use smartphone as remote control for tv| TV remote in mobile| Smartphone Trick| Smartphone Tips| Smartphone as TV Remote|

Smartphone Tips (Photo Credit- News24)

विज्ञापन

Smartphone as Remote: गर्मियों की छुट्टी में बच्चों के हाथ से न तो टीवी का रिमोट हटता है और ना ही एयर कंडीशनर का, जब फुरसत में हम बैठकर दोनों ही चीज का इस्तेमाल करना चाहें तो कहीं न कहीं रिमोट गायब ही हो जाता है। ऐसे में पूरा टाइम AC या टीवी के रिमोट को ढूंढने में ही चला जाता है। बिना वजह का सिरदर्द लेना या सिर्फ एक रिमोट के लिए बच्चों को डांटने की बजाए आप अपने फोन के फीचर का ही इस्तेमाल कर लें।

जी हां, आजकल के लेटेस्ट फोन में ऐसे फीचर्स हैं जो यूजर्स को कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम का कंट्रोल फोन के जरिए प्रदान करते हैं। आमतौर पर सभी तरह के उपकरणों को चलाने के लिए फोन में ही रिमोट मिल जाता है। आइए जानते हैं कि वो फीचर क्या है और कैसे AC या TV को चलाने के काम आ सकता है?

Advertisment

बड़े काम का है फोन का छोटा सा फीचर

स्मार्टफोन में कई फीचर्स होते हैं जिनमें से एक इंफ्रेड ब्लास्टर (Infrared Blaster) नामक फीचर है। इसे आईआर ब्लास्टर भी कहा जाता है जो भले ही एक छोटा सा फीचर है लेकिन बहुत काम का होता है। इसके माध्यम से कंट्रोल करने का ऑप्शन मिलता है।

दरअसल, IR ब्लास्टर एक तरह का यूनिवर्सल रिमोट होता है जिसकी मदद से टीवी, एयर कंडीशनर समेत अन्य उपकरणों के रिमोट के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन

कैसे चलेगा फोन से टीवी या AC? 

आजकल के सभी फोन में IR ब्लास्टर फीचर होता है। इसके इस्तेमाल से टीवी, AC या अन्य कोई ऐसा डिवाइस चला सकते हैं जिसके लिए रिमोट की जरूरत पड़ती है। बस इस्तेमाल के लिए एंड्रॉयड यूजर्स को गूगल प्ले स्टोर से आईआर ब्लास्टर ऐप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद जिस उपकरण का इस्तेमाल करना चाहते हैं उसे चुनें।

इसके बाद कंपनी और मॉडल को चुनने के बाद रिमोट से डिवाइस को कंट्रोल कर सकेंगे। बस इसके लिए निर्देशों का पालन करना होगा और पूरी तरह से सेटअप प्रोसेस पूरा होने के बाद आप उपकरण का इस्तेमाल कर सकेंगे। आप फोन एक तरह से रिमोट की तरह काम करने लगेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ