Tips-Tricks: अब किसी भी स्लो चार्जिंग स्मार्टफोन को इस 3 ट्रिक्स से बनाएं फास्ट, बस करना होगा ये काम

Smartphone Fast charging tips and tricks

अब किसी भी स्लो चार्जिंग स्मार्टफोन को इस 3 ट्रिक्स से बनाएं फास्ट, बस करना होगा ये काम

Tips-Tricks: आज के समय में बाजार में कई फास्ट चार्जिंग स्मार्टफोन उपलब्ध है, लेकिन इसकी कीमत बजट फोन के मुकाबले थोड़ी सी ज्यादा होती है। क्या आप भी एक बजट स्मार्टफोन यूजर हैं? ऐसे में अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। किसी भी सस्ते या महंगे स्मार्टफोन को फास्ट चार्ज कर पाना बहुत आसान है।

अगर आप भी स्मार्टफोन चार्जिंग में लगने वाले समय को लेकर परेशान हैं, तो इस 3 ट्रिक्स से किसी भी फोन को फास्ट चार्ज कर सकते हैं। आइए सभी टिप्स और ट्रिक्स के बारे में जाने विस्तार से।

असली चार्जर और केबल करें इस्तेमाल

स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए सिर्फ असली चार्जर और केबल का ही इस्तेमाल करें। ट्रेवल करते समय या फिर किसी के घर जाने पर लोग अलग चार्जर और केबल इस्तेमाल कर लेते हैं। इससे बचने के लिए आप अपने साथ चार्जर लेकर जाएं। इसके अलावा आप पावर बैंक भी लेकर जा सकते हैं। चार्जर के मुकाबले पावर बैंक से चार्ज करना फास्ट होता है। इसके अलावा फोन में असली बैटरी का भी होना जरूरी है। रिमूवेबल बैटरी खराब होने पर कई बार लोग किसी और कंपनी की बैटरी लगवा लेते हैं।

इन फंक्शन को चार्जिंग के समय रखें ऑफ

स्मार्टफोन को जल्दी चार्ज करने के लिए कुछ रनिंग फंक्शन को ऑफ रख सकते हैं। इनमें Wi-Fi, Bluetooth, GPS और Mobile Data शामिल है। इसके अलावा आप बैकग्रउंड में रनिंग ऐप्स को भी बंद कर सकते हैं। अगर आप चार्जिंग के समय स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो यह खतरनाक हो सकता है। आप इसे जल्दी चार्ज करने के लिए मोबाइल को स्विच ऑफ या Airplane मोड में डाल सकते हैं।

स्मार्टफोन और ऐप्स को रखें अपडेट

स्मार्टफोन में मौजूद सभी ऐप्स को समय-समय पर अपडेट करते रहें। इसके साथ ही स्मार्टफोन को भी अपडेट करना न भूलें। जिस ऐप की जरूरत पड़ती है सिर्फ उसे ही स्मार्टफोन में रखें। गैर जरूरी ऐप्स को डिलीट या अनइंस्टोल कर दें। इन टिप्स और ट्रिक्स से स्मार्टफोन को 90% चार्ज होने के बाद 100% तक के लिए ज्यादा देर तक इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ