SBI Balance Check Number in Hindi: आज के समय में ज्यादातर काम स्मार्टफोन के जरिए आसान हो गए हैं। कहीं अप्लाई करना हो, कोई खरीदारी करनी हो या फिर बैंक से जुड़ा कोई काम करना हो तो घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाकर किया जा सकता है।
बात करें बैंक कार्यों की तो आजकल कई काम हैं जो ऑनलाइन बैंकिंग से आसानी से हो जाते हैं। हालांकि, अगर इंटरनेट ना चल रहा हो या फिर आप ऑनलाइन प्रोसेस को अपनाकर अपने बैंक बैलेंस नहीं जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऑफलाइन प्रोसेस भी अपना सकते हैं, जिसके लिए आपको घर से बाहर जाने की भी जरूरत नहीं होगी।
और पढ़िए –Lava Blaze 2 अप्रैल में Unisoc T616 SoC के साथ होगा लॉन्च! यहां डिटेल में जानें
जी हां, अपने फोन नंबर से मिस्ड कॉल देकर भी अकाउंट बैलेंस का पता कर सकते हैं। अगर आप एसबीआई के ग्राहक हैं और मिस्ड कॉल के जरिए खाते का बैलेंस पता करना चाहते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। आइए जानते हैं कैसे मिस्ड कॉल से SBI अकाउंट बैलेंस का पता लगाया जा सकता है।
How to Check SBI Account Balance Via Missed Call
भारतीय स्टेट बैंक में अगर आपका खाता है तो उससे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से आपको मिस्ड कॉल देनी होगी। इसी के साथ आपको अकाउंट का मिनी स्टेटमेंट देखने का भी ऑप्शन मिल सकता है। अपने रजिस्टर्ड फोन नंबर से 09223766666 पर एक मिस्ड कॉल करें और फिर थोड़ी देर में ही खाते का बैलेंस आपको मैसेज के जरिए मिल जाएगा।
और पढ़िए – Moto G73 5G पहली बिक्री पर हुआ बेहद सस्ता, सिर्फ 2,499 में खरीदने का मौका!
SBI Account Mini Statement Balance Checking Process
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिनी स्टेटमेंट के लिए 09223866666 नंबर पर डायल करें। इसके बाद आपको मिनी स्टेटमेंट प्राप्त हो सकेगा। हालांकि, अगर आपका फोन नंबर बैंक खाते से लिंक नहीं है तो इस सुविधा का लाभ आप नहीं उठा सकेंगे। इसके लिए आपको बैंक शाखा जाकर अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करवाना होगा।
संबंधित खबरें
iPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
2 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
5 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
3 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoअक्टूबर में लॉन्च होंगे ये शानदार फोन्स, देखें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines