Samsung Galaxy Watch 5 और Watch 5 Pro की प्री-बुकिंग शुरू, मिल रहे हैं कई धांसू ऑफर्स और 5 हजार की छूट
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Samsung Galaxy Watch 5 Series: प्रसिद्ध फोन निर्माता कंपनी सैमसंग गैलेक्सी (Samsung Galaxy) ने हाली में अपने कई प्रोडक्ट्स पेश किए हैं। कंपनी ने गैलेक्सी जेड फॉल्ड 4 (Samsung Galaxy Z Fold 4), गैलेक्सी जेड फ्लिप 4 (Samsung Galaxy Z Flip 4), गैलेक्सी बड्स 2 प्रो (Galaxy Buds 2 Pro) समेते गैलेक्सी वॉच 5 सीरीज (Galaxy Watch 5 Series) को ग्लोबल मार्केट में उतार है।
भारत में गैलेक्सी वॉच 5 सीरीज में शामिल गैलेक्सी वॉच 5 (Galaxy Watch 5) और गैलेक्सी वॉच 5 प्रो (Galaxy Watch 5 Pro) की कीमत का खुलासा हो गया है। इन दोनों वॉच की प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई है और इन पर कैशबैक ऑफर भी दिया जा रहा है। आइए जानते हैं।
भारत में सैमसंग गैलेक्सी वॉच 5 और वॉच 5 प्रो की कीमत का खुलासा हो चुका है। गैलेक्सी वॉच 5 की कीमत 27,999 रुपये और गैलेक्सी वॉच 5 प्रो की कीमत 44,999 रुपये है। इन वॉच को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी वॉच 5 और वॉच 5 प्रो की प्री-बुकिंग की शुरुआत हो चुकी है। अगर आप इनमें से किसी एक की प्री-बुकिंग करते हैं तो गैलेक्सी बड्स 2 आपको 2,999 रुपये की कीमत में मिल सकता है। इतना ही नहीं, अगर आप किसी पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करेंगे तो 5000 रुपये तक का कैशबैक पा सकते हैं। कुछ कार्ड से पेमेंट करने पर 3 से 5 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है।
सैमसंग गैलेक्सी वॉच 5 के 40mm वेरिएंट को पिंक गोल्ड, सिल्वर और ग्रेफाइट 3 कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वहीं, इसका 44 मिमी वर्जन सैफायर, ग्रेफाइट और सिल्वर कलर ऑप्शन के साथ है। जबकि, गैलेक्सी वॉच 5 प्रो के ब्लैक टाइटेनियम और ग्रे टाइटेनियम कलर ऑप्शन हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: