हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

छूट ना जाए मौका! Samsung के इस फोन पर सबसे बड़ी डील, 20,000 तक मिल रहा सस्ता, देखें ऑफर

सैमसंग ने अपने प्रीमियम फोन पर भारी डिस्काउंट शुरू किया है. 80,999 की लान्च कीमत के बावजूद बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और Buy More Save More ऑफर के बाद इसकी इफेक्टिव कीमत लगभग आधी हो सकती है. जानें कैसे काम करेंगे ये ऑफर और कैसे लें सकते हैं ये डील.

विज्ञापन
Photo-News24 GFX

Samsung Galaxy S25 5G Gets a massive Price Cut: सैमसंग ने अपने प्रीमियम फोन पर भारी डिस्काउंट शुरू किया है. 80,999 की लान्च कीमत के बावजूद बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और Buy More Save More ऑफर के बाद इसकी इफेक्टिव कीमत लगभग आधी हो सकती है. जानें कैसे काम करेंगे ये ऑफर और कैसे लें सकते हैं ये डील.

Samsung ने अपने कस्टमर्स के लिए बड़ा सरप्राइज दिया है. कंपनी ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S25 5G की कीमत में भारी कटौती कर दी है, जिससे यह फोन पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गया है. यह ऑफर फिलहाल फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है और अगर आप नया फ्लैगशिप लेने की सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है.

कीमत में हुई बड़ी कटौती

Galaxy S25 5G की लॉन्च कीमत 80,999 रुपये थी, लेकिन अब यह फोन करीब 60,859 रुपये तक मिल सकता है. हालांकि, इस कीमत तक पहुंचने के लिए बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और अन्य ऑफर्स को जोड़ना होगा. फ्लिपकार्ट पर 11,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और कार्ड डिस्काउंट मिल रहा है. अगर आपके पास पुराना Galaxy S23 जैसा फोन है, तो उसकी एक्सचेंज वैल्यू जोड़ने पर कीमत और कम हो जाती है.

विज्ञापन

Buy More, Save More ऑफर से और घटती कीमत

फ्लिपकार्ट पर चल रहे Buy More, Save More ऑफर के तहत 15,000 रुपये से ऊपर की कार्ट वैल्यू पर 6,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलती है. जब इन सभी ऑफर्स को मिलाया जाता है, तो Galaxy S25 5G की इफेक्टिव कीमत लगभग 43,509 रुपये तक गिर जाती है, जो इस सेगमेंट के लिए एक बेहद आकर्षक डील है.

डिस्प्ले और कैमरा सेटअप

Galaxy S25 5G में 6.2 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोटो और वीडियो के लिए इसमें ट्रिपल-कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का मेन सेंसर, 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 10MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है. यह सेटअप दिन और रात दोनों समय अच्छी क्वालिटी की तस्वीरें देता है.

विज्ञापन

बैटरी और रैम से मिलता है मजबूत सपोर्ट

फोन में 4,000mAh की बैटरी है, जो दिनभर के सामान्य उपयोग के लिए काफी है. इसके साथ 12GB रैम दी गई है, जिसकी वजह से मल्टीटास्किंग काफी स्मूद बनी रहती है. यह फोन उन लोगों के लिए बेहतर है जो कॉम्पैक्ट डिजाइन चाहते हैं, लेकिन परफॉर्मेंस पर कोई समझौता नहीं करना चाहते.

Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से टॉप-लेवल परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस की बात करें तो Galaxy S25 5G में बेहद शक्तिशाली Snapdragon 8 Elite चिपसेट लगाया गया है. यह प्रोसेसर गेमिंग, रेंडरिंग और भारी ऐप के इस्तेमाल के दौरान भी फोन को तेज और स्थिर बनाए रखता है. इसमें बड़ा वेपोर चैंबर भी दिया गया है, जो फोन को गर्म होने से रोकता है, खासकर लंबे गेमिंग सेशन या 4K वीडियो रिकॉर्डिंग में.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR के प्रदूषण से बचाएगा ये गले में लटका गैजेट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola