Best Deals on Samsung Smartphones: अगले साल सैमसंग अपनी नई Galaxy S25 सीरीज पेश करने जा रहा है इससे पहले ही सैमसंग ने अपने प्रीमियम गैलेक्सी स्मार्टफोन्स पर बड़े डिस्काउंट ऑफर पेश किए हैं, जिसमें गैलेक्सी S24 सीरीज और Earbuds भी शामिल हैं। यह ऑफर हॉलिडे सेल का हिस्सा है। इस ऑफर में भारी कीमत में कटौती, कैशबैक ऑफर, अपग्रेड बोनस और नो-कॉस्ट EMI प्लान शामिल हैं, जो फैंस के लिए अपने पसंदीदा गैलेक्सी डिवाइस खरीदने का एक शानदार मौका है।
Samsung Galaxy S24 सीरीज पर डिस्काउंट ऑफर
गैलेक्सी S24 सीरीज, जिसमें फ्लैगशिप गैलेक्सी S24 अल्ट्रा भी शामिल है, बड़ी छूट के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध है। 256GB स्टोरेज वाला गैलेक्सी S24 अल्ट्रा अब 1,09,999 रुपये में मिल रहा है। चुनिंदा बैंक ऑफर के जरिए 8,000 रुपये का कैशबैक और 12,000 रुपये का ट्रेड-इन बोनस भी मिल रहा है। यहां तक कि जिनके पास एक्सचेंज करने के लिए पुराना फोन नहीं है, वे भी एक्स्ट्रा 12,000 रुपये के कैशबैक बेनिफिट्स ले सकते हैं, जिससे कीमत में काफी कमी आएगी। जबकि गैलेक्सी एस24 प्लस अब बैंक ऑफर के साथ 64,999 रुपये में मिल रहा है और बेस गैलेक्सी एस24 मॉडल 12,000 रुपये के इंस्टेंट बैंक कैशबैक के साथ 62,999 रुपये में उपलब्ध है।
फोल्डेबल स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
फोल्डेबल स्मार्टफोन लवर्स के लिए, गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 अब पहले से कहीं ज्यादा सस्ते में मिल रहे हैं। गैलेक्सी जेड फोल्ड 6, जिसकी लॉन्च प्राइस 1,64,999 रुपये थी, अब 1,44,999 रुपये में उपलब्ध है। 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन के साथ, आप इस फोन को सिर्फ 4,028 रुपये प्रति महीने में ले सकते हैं। इसी तरह, अपने स्लीक क्लैमशेल डिजा इन के लिए मशहूर गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 की लॉन्च कीमत 1,09,999 रुपये से घटकर 89,999 रुपये हो गई है। EMI ऑप्शन 2,500 रुपये प्रति महीने से कम कीमत पर शुरू होते हैं।
ये भी पढ़ें : 1 जनवरी से इन 20 स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा WhatsApp, देखें फोन्स की पूरी लिस्ट
इन तीन स्मार्टफोन्स की भी गिरी कीमत
अगर आप बजट में हैं लेकिन फिर भी प्रीमियम स्मार्टफोन चाहते हैं, तो Galaxy S23 सीरीज कुछ बेहतरीन वैल्यू-फॉर-मनी डील्स ऑफर करती है। Galaxy S23 Ultra, जिसे 1,09,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, अब सिर्फ 72,999 रुपये में उपलब्ध है। हमेशा से पसंदीदा रहे Galaxy S23 को 38,999 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि Galaxy S23 FE तो सिर्फ 29,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।
Earbuds पर भी बंपर डिस्काउंट ऑफर
सैमसंग सिर्फ स्मार्टफोन डील्स तक ही सीमित नहीं है। कंपनी वियरेबल्स पर भी छूट दे रही है जिसमें Galaxy Watch Ultra अब 12,000 रुपये तक के बैंक कैशबैक या 10,000 रुपये के ट्रेड-इन बोनस के साथ उपलब्ध है, साथ ही नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी मिल रहा है। Galaxy Watch 7, जिसकी कीमत 29,999 रुपये है, पर भी 8,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक कैशबैक मिल रहा है।
इसके अलावा गैलेक्सी बड्स 3 प्रो, जिसकी कीमत 19,999 रुपये थी, अब 5,000 रुपये कैशबैक या ट्रेड-इन बोनस के साथ मिल रहे हैं। इसी तरह, गैलेक्सी बड्स 3, जिसकी कीमत 14,999 रुपये है, 4,000 रुपये कैशबैक या अपग्रेड बोनस ऑफर कर रहे हैं। जो लोग कुछ ज्यादा बजट-फ्रेंडली बड्स ढूंढ रहे हैं, उनके लिए गैलेक्सी बड्स FE केवल 7,999 रुपये में 4,000 रुपये कैशबैक या ट्रेड-इन ऑफर के साथ उपलब्ध हैं।
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
15 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
16 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
18 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
20 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
22 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines