Samsung AI Refrigerator: टेक्नोलॉजी की दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का खास रोल देखने को मिल रहा है। इस साल की शुरुआत के साथ ही एआई ने बवाल मचा रखा है। मार्केट में कई प्रोडक्ट्स एआई फीचर्स के साथ उपलब्ध हैं और वो चीजें करके दिखा रहे हैं जो इंसान के लिए करना बहुत मुश्किल हो जाता है। कम समय में स्मार्ट वर्क के लिए लोग एआई फीचर को अपना रहे हैं। इस फीचर की मदद से अब फोन को दूसरे फोन, वेबसाइट या वॉच से ढूंढ़ना आसान नहीं है बल्कि फ्रिज की मदद से भी आप गुम हुए फोन को ढूंढ़ सकते हैं।
जी हां, सैमसंग के स्मार्ट होम डिवाइस को अधिक एडवांस बनाते हुए कंपनी ने लेटेस्ट रेफ्रिजरेटर में खास फीचर दिया है जो खो गए फोन को ढूंढ़ सकता है। आइए सैमसंग के AI- पावर्ड रेफ्रिजरेटर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Bespoke AI-Powered Refrigerator
सैमसंग का नया Bespoke AI- पावर्ड रेफ्रिजरेटर फाइंड माय फोन फीचर के साथ है। इसमें 9 इंच का होम स्क्रीन दिया गया है। ये फ्रिज वॉयस कमांड के साथ आता है। ऐसे में यूजर्स अपनी आवाज से खोया फोन भी तलाश सकते हैं। इसमें खास फीचर ये मिलता है कि ये घर के सभी सदस्यों की आवाज को पहचान सकता है और उनके डिवाइस को भी एक्सेस कर सकता है।
फ्रिज से कैसे मिलेगा खोया फोन?
नए Bespoke AI- पावर्ड फ्रिज में डिवाइस को एक्सेस करने की सुविधा है। आप अपनी आवाज से जब फोन ढूंढ़ने के लिए कहेंगे तो फ्रिज बता सकेगा कि आपका फोन कहां है। गुम फोन को ढूंढ़ने के लिए “Hi Bixby, find my phone,” कहना होगा। इसके बाद स्मार्ट असिस्टेंट तुरंत आपके फोन पर कॉल करेगा।
अन्य स्मार्ट डिवाइस को भी कर सकते हैं कंट्रोल
जरूरी नहीं है कि आप सिर्फ अपने फोन को ही फ्रिज से कनेक्ट कर सकते हैं। चाहें तो अन्य डिवाइस को भी फ्रिज से कंट्रोल कर सकते हैं। फ्रिज के वॉयस फीचर का इस्तेमाल करके आप एयर कंडीशनर, लाइट या अन्य डिवाइस को भी कंट्रोल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Refrigerator Explosion Causes: गर्मियों में फ्रिज में हो सकता है धमाका! भूलकर न करें ये 3 गलतियां
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines