हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्या है JioShield ऐप? जिसे आज Reliance Jio ने किया लॉन्च, मिलेंगे 1,000 रुपये के फ्री वाउचर

रिलायंस जियो ने परिवार की सुरक्षा के लिए नया ‘JioShield’ ऐप पेश किया है, जो लाइव लोकेशन और SOS अलर्ट की सुविधा देता है. इसके साथ ही पैरेंट्स को बच्चों के स्क्रीन टाइम और कॉन्टैक्ट्स पर कंट्रोल रखने की सहूलियत भी मिलेगी. 10वीं सालगिरह के मौके पर कंपनी इस 1,000 रुपये वाले प्लान को रिचार्ज वाउचर के जरिए पूरी तरह फ्री ऑफर कर रही है.

विज्ञापन
रिलायंस जियो ने परिवार की सुरक्षा के लिए नया 'JioShield' ऐप पेश किया है. Credit: MetaAI

रिलायंस जियो ने बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया ऐप JioShield लॉन्च किया है. अक्सर बच्चे घर से बाहर खेल रहे हों, स्कूल जा रहे हों या फिर बुजुर्ग अकेले कहीं निकले हों, परिवार को उनकी सुरक्षा की चिंता बनी रहती है. इसी परेशानी को दूर करने के लिए जियो का यह नया सेफ्टी ऐप तैयार किया गया है, जिसमें लोकेशन ट्रैकिंग से लेकर इमरजेंसी SOS अलर्ट जैसी सुविधाएं एक साथ मिलेंगी.
JioThings और JioShield ऐप रिलायंस जियो के फैमिली सेफ्टी इकोसिस्टम के दो हिस्से हैं. मुख्य अंतर यह है कि JioThings ऐप कंट्रोल करने वाले (जैसे माता-पिता) के लिए है और JioShield ऐप ट्रैक होने वाले (जैसे बच्चे या बुजुर्ग) के फोन में इंस्टॉल होता है.

यह भी पढ़ें : Jio का सबसे सस्ता Unlimited 5G प्लान! सिर्फ 51 रुपये में मिलेगा डेटा, जानें पूरी डिटेल

माता-पिता के लिए डिजिटल कंट्रोल और सुरक्षा

JioShield के जरिए पैरेंट्स अपने बच्चों की रियल-टाइम लोकेशन देख सकेंगे. साथ ही फोन की बैटरी कम होने पर भी अलर्ट मिल जाएगा. इस ऐप की बड़ी खासियत यह है कि इसके जरिए माता-पिता यह तय कर सकेंगे कि बच्चा फोन में कौन से ऐप्स और कॉन्टैक्ट्स इस्तेमाल कर सकता है. इससे बच्चों के स्क्रीन टाइम को सीमित करने और उनके ऑनलाइन इस्तेमाल पर नजर रखने में आसानी होगी. यही फीचर घर के बुजुर्गों के फोन में जोड़कर इमरजेंसी के वक्त उनकी तुरंत मदद के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन

फोन में कैसे काम करेगा यह सेटअप?

इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है. परिवार के मुखिया या माता-पिता को अपने फोन में JioThings ऐप इंस्टॉल करना होगा, जबकि बच्चे या बुजुर्ग के फोन में JioShield ऐप डाउनलोड करना होगा. दोनों ऐप्स आपस में लिंक होते ही सभी सेफ्टी फीचर्स एक्टिव हो जाएंगे. इसके बाद माता-पिता JioThings ऐप के जरिए JioShield ऐप वाले फोन की हर एक्टिविटी पर नज़र रख सकते हैं और उसे कंट्रोल कर सकते बच्चे या बुजुर्ग का फोन कम से कम एंड्रॉयड 10 या उससे ऊपर का होना चाहिए और उसमें एक्टिव जियो नंबर होना जरूरी है.

सालाना 1,000 रुपये की फीस, पर ऐसे मिलेगा ‘मुफ्त’

JioShield का सालाना सब्सक्रिप्शन 1,000 रुपये का है, जो लगभग 83 रुपये महीना पड़ेगा. जियो अपनी 10वीं सालगिरह के अवसर पर इस पूरे 1,000 रुपये की भरपाई ग्राहकों को 100-100 रुपये के 10 रिचार्ज वाउचर देकर कर रहा है. इन वाउचर्स को 399 रुपये या उससे ऊपर वाले अनलिमिटेड 5G प्लान पर रिडीम किया जा सकेगा. इसके अलावा 4,000 रुपये कीमत का 12 महीने का Canva Pro और 28 दिनों का अनलिमिटेड 5G अपग्रेड भी दिया जा रहा है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Jio का 84 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान, सिर्फ कॉलिंग के लिए बेस्ट है ये रिचार्ज, जानें डिटेल्स

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola