Realme GT 6 Discount offer and Price: Realme GT 6 कुछ दिन पहले भारत में लॉन्च हुआ था जिसकी आज यानी 25 जून दोपहर 12 बजे से सेल शुरू हो गई है। स्मार्टफोन को दमदार स्पेक्स के साथ पेश किया गया है, जिसमें स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर शामिल है। Realme GT 6 में 6000 निट्स का सुपर ब्राइट डिस्प्ले भी है जिसका मतलब है कि तेज धूप में भी फोन की स्क्रीन बिलकुल साफ़ दिखाई देगी। इसमें एक प्राइमरी Sony LYT-808 OIS कैमरा भी है जो रात में वीडियो शूट करने में बेहतरीन है, जिससे आप लो लाइट में भी हाई-क्वालिटी इमेज और वीडियो कैप्चर कर सकते हैं।
मिनटों में हो जाता है चार्ज
यही नहीं डिवाइस में Next AI दिया गया है, जो डिवाइस को स्मार्ट बनाकर यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है। बात अगर चार्जिंग की करें तो इसमें आपको 120W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिलता है और इसमें 5500mAh की बड़ी बैटरी भी है। फोन सिर्फ 10 मिनट में 50 परसेंट तक चार्ज हो सकता है, चलिए पहले Realme GT 6 की कीमत जानते हैं…
Realme GT 6 की कीमत और ऑफर
- Realme GT 6 के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है, जिस पर 4,000 रुपये का बैंक ऑफर और 1,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिलने के बाद इसकी कीमत घटकर 35,999 रुपये हो जाती है।
- Realme GT 6 के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है, जिस पर 3,000 रुपये का बैंक ऑफर और 1,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिलने के बाद इसकी कीमत 38,999 रुपये हो जाती है।
- Realme GT 6 के 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है, जिस पर 4,000 रुपये का बैंक ऑफर और 1,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिलने के बाद इसकी कीमत 39,999 रुपये हो जाती है।
ये भी पढ़ें : इनवर्टर की बैटरी में कब डालना चाहिए पानी? कौन से वाटर का करें यूज, जानें
आप इस डिवाइस को Realme की ऑफिशियल वेबसाइट और Flipkart से खरीद सकते हैं। ऑफलाइन खरीदार सभी वेरिएंट पर 12 महीने तक जीरो डाउन पेमेंट और 24 महीने तक की आसान EMI का लाभ भी उठा सकते हैं। फोन की सेल 28 जून तक चलने वाली है।
Realme GT 6 के फीचर्स
Realme GT 6 में Android 14 के साथ Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है, जिसमें 16GB तक RAM ऑप्शन मिलता है। फोन गर्म न हो इसके लिए डिवाइस में बेहतर हीट मैनेजमेंट के लिए 3D टेम्पर्ड डुअल VC कूलिंग सिस्टम है। स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट, 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR 10+ सपोर्ट के साथ 6.78-इंच का फुल-HD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले है।
Realme GT 6 के कैमरा फीचर्स
कैमरा की बात करें तो Realme GT 6 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS के साथ 50MP का Sony सेंसर, 50MP का टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए डिवाइस में सामने की तरफ 32MP का फ्रंट कैमरा है। फोन 4K रिकॉर्डिंग और डॉल्बी विजन को सपोर्ट करता है।
संबंधित खबरें
WhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
17 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
18 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
21 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
22 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
23 hrs agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines