Realme 9i 5G: आ गया भारत में कम कीमत का जबरदस्त स्मार्टफोन, जानिए
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Realme 9i 5G Launch Price in India: भारतीय बाजार में रियलमी के एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। इनमें ज्यादातर फोन कम कीमत और बेहतरीन फीचर्स के साथ हैं। कंपनी अपने ज्यादातर स्मार्टफोन को कम कीमत में पेश करती है। इस बार भी रियलमी ने किफायती स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है। रियलमी 9आई 5जी स्मार्टफोन भारत में पेश कर दिया गया है। इसमें 5000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल तक कैमरा है। आइए Realme 9i 5G के बारे में जानते हैं।
रियलमी 9i 5G को 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज में पेश किया गया है। इसके दो कलर ऑप्शन Metallica Gold और Rocking Black उपलब्ध हैं। फोन के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।
फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 24 अगस्त से फोन को बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। फोन की खरीद के लिए अगर आप ICICI या HDFC बैंक के कार्ड का यूज करेंगे तो 1 हजार रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: