Realme 10 Pro Plus पर छप्पर फाड़ ऑफर्स, मिल रही है 27 हजार से ज्यादा की छूट!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Realme 10 Pro Plus Price Discount & Offers: पिछले साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर में रियलमी 10 प्रो प्लस लॉन्च हुआ था, जिसे अब लगभग 6 महीने के बाद भारी छूट के साथ बेचा जा रहा है। रियलमी 10 प्रो प्लस पर कई तरह के ऑफर्स उपलब्ध हैं जिससे इसकी कीमत पर 27 हजार रुपये से ज्यादा की छूट मिल रही है। आइए रियलमी 10 प्रो प्लस पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जानते हैं।
रियलमी 10 प्रो प्लस का 256जीबी वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर कम कीमत में मिल रहा है। इस फोन को 28,999 रुपये की जगह 27,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इस तरह से फोन की कीमत पर कुल 1000 रुपये की छूट मिल रही है। जबकि, अधिक छूट के लाभ के लिए एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर भी शामिल है।
रियलमी 10 प्रो प्लस खरीदने के लिए आप चाहें तो बैंक ऑफर्स को अप्लाई कर सकते हैं। एसबीआई क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर 10% इंस्टेंट छूट मिलेगा। एसबीआई क्रेडिट कार्ड ईएमआई लेनदेन पर 10% इंस्टेंट छूट और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% कैशबैक शामिल है।
रियलमी 10 प्रो प्लस को सबसे ज्यादा छूट के साथ लेना चाहते हैं तो एक्सचेंज ऑफर को अप्लाई कर सकते हैं। फोन पर 26,250 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसका फायदा उठा कर आप फोन की कीमत पर काफी छूट पा सकते हैं।
हालांकि, इस ऑफर का पूरा लाभ पाना आसान नहीं है। इसके लिए आपको एक ऐसे फोन को एक्सचेंज करना होगा, जिसकी कंडिशन अच्छी हो और वो लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आता हो। इसके बाद ही आफको 26,250 रुपये का एक्सचेंज छूट मिल सकेगा। इस तरह से फोन की कीमत आपके लिए सिर्फ 1,749 रुपये का पड़ सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: