Samsung 4 Star Split AC पर भारी छूट, ऑफर्स के साथ कीमत हुई आधी
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

samsung 1 ton 4 star split ac price: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में पंखा, कूलर नहीं बल्कि एसी हमारी जरूरत बन जाता है। अधिक गर्मी होने पर एयर कंडीशनर ही एकमात्र हल लगता है। गर्मी से राहत पाने के लिए अगर आप भी एसी खरीदना चाहते हैं तो अब इसे सस्ते में खरीदने का मौका है।
दरअसल, महंगी कीमत में आने वाला सैमसंग का एयर कंडीशनर काफी सस्ते में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर सैमसंग का स्प्लिट एसी छूट के साथ लिस्टेड है। आइए जानते हैं कि कैसे आप सैमसंग 1 टन 4 स्टार स्प्लिट एसी (Samsung 1 Ton 4 Star Split AC) सस्ते में खरीद सकते हैं।
फ्लिपकार्ट पर सैमसंग 1 टन 4 स्टार स्प्लिट एसी कीमत से कम में मिल रहा है। इसे 50,990 रुपये की जगह 29,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसे 41 प्रतिशत छूट के साथ बेचा जा रहा है। एसी को बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के जरिए कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
अगर आप ICICI बैंक या फिर HDFC बैंक के कार्ड का यूज करेंगो तो एसी खरीदने के लिए आपको 1,250 रुपये की छूट मिल जाएगी। ऐसे में आपके लिए एसी की कीमत 28,749 रुपये हो जाएगी। इतना ही नहीं, अधिक छूट का लाभ आपको एक्सचेंज ऑफर के जरिए हो सकेगा।
सबसे ज्यादा छूट अगर आप चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक्सचेंज ऑफर अप्लाई करना होगा। सैमसंग 1 टन 4 स्टार स्प्लिट एसी को खरीदने के लिए एक्सचेंज ऑफर से भारी छूट मिल सकती है। इसके लिए आपको एक ऐसा एसी चेंज करना होगा जिसकी कंडिशन अच्छी हो और वो लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आता हो।
अगर इस तरह से आपको ऑफर का लाभ पूरा मिला तो आपके लिए सैमसंग 1 टन 4 स्टार स्प्लिट एसी 8 हजार रुपये के करीब सस्ता हो जाएगा। ऐसे में आपके लिए इस एसी की कीमत बैंक ऑफर के साथ 28,749 रुपये की जगह 20,749 रुपये तक हो सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: