iPhone 15 Pro Overheating Problem: कई iPhone 15 प्रो और प्रो मैक्स यूजर्स काफी समय से ओवरहीटिंग की समस्या से परेशान है, वहीं Apple ने भी हाल ही में इस समस्या को स्वीकार किया और खुलासा किया कि iPhone 15 Pro मॉडल iOS 17 में बग के कारण ओवर हीट हो रहे हैं। साथ ही कंपनी ने ये भी बताया कि वह इसको लेकर जल्द ही एक सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करेगी।

कब तक फिक्स होगी समस्या?

वहीं अब एक हालिया रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि कंपनी एक नए अपडेट पर काम कर रही है। ये अपडेट iOS 17.0.3 हो सकता है जिसकी फिलहाल टेस्टिंग जारी है। इसी अपडेट के जरिए कंपनी ओवरहीटिंग की समस्या को दूर करने की तैयारी कर रही है। हालांकि कंपनी ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि ये अपडेट यूजर्स के लिए कब तक उपलब्ध होगा। लीक्स में कहा जा रहा है कि कंपनी इस अपडेट को इस हफ्ते के अंत में या अगले हफ्ते जारी कर सकती है।

विज्ञापन

दूसरी तरफ ओवरहीटिंग की समस्या पर कुछ यूजर्स का कहना है कि iPhone 15 Pro मॉडल के नए टाइटेनियम फ्रेम के कारण फोन ओवर हीट हो रहे हैं, और कुछ लोग नए 3nm A17 Pro को भी iPhone 15 Pro के हीट होने का कारण बता रहे हैं, लेकिन कंपनी ने इन सभी बातों को नकार दिया है।

हार्डवेयर की नहीं है ये समस्या

कंपनी का कहना है कि ओवरहीटिंग की समस्या हार्डवेयर के कारण नहीं बल्कि एक बग और कुछ थर्ड पार्टी ऐप्स के कारण हो रही है। Apple ने एक बयान में बताया कि iOS 17 में एक बग मिला है जो कुछ यूजर्स को इफेक्ट कर रहा है और इसे सॉफ्टवेयर अपडेट से जल्द ही फिक्स किया जाएगा। थर्ड-पार्टी ऐप्स के कुछ हालिया अपडेट भी सिस्टम के ओवरलोड होने का कारण बन रहे हैं। कंपनी ऐप डेवलपर्स के साथ इसे ठीक करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ