News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Best Deal on Smart TV: स्मार्ट टीवी घर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले गैजेट्स में से एक है। अगर आप भी इस बार सेल में अपने पुराने टीवी को अपग्रेड करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए ये एक शानदार मौका है। अमेजॉन इस बार एसर, सैमसंग, रेडमी, सोनी, एलजी और कई अन्य ब्रांड के स्मार्ट टीवी पर भारी छूट दे रहा है। सेल में OLED और QLED, 4K और फुल HD स्मार्ट टीवी पर 81 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिल रहा है। आइये विस्तार से जानते हैं कौन-सा टीवी किस कीमत पर है उपलब्ध।
Sony Bravia 4K Ultra HD Smart LED TV (KD-55X74K)
अमेज़ॅन 55-इंच सोनी ब्राविया 4K अल्ट्रा एचडी स्मार्ट एलईडी Google टीवी इस समय 56,990 रुपये में मिल रहा है। जबकि इसकी एमआरपी 99,900 रुपये है। चुनिंदा बैंक कार्ड से खरीदारी पर आप 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी ले सकते हैं। पुराने टीवी को एक्सचेंज करने पर कंपनी 5,500 रुपये तक का लाभ दे रही है।
ये भी पढ़ें : क्या आप भी विदेश से iPhone खरीदने का कर रहे हैं प्लान? तो जरूर जान लें ये 5 बातें
सैमसंग का 43-इंच सैमसंग क्रिस्टल 4K आईस्मार्ट यूएचडी टीवी इस समय 32,990 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। जबकि इसका रियल प्राइस 52,900 रुपये है। अगर आप इस टीवी को ICICI क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो आपको 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही ग्राहक एक्स्ट्रा एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी उठा सकते हैं।
55-इंच स्क्रीन वाला एलजी 4K अल्ट्रा एचडी स्मार्ट एलईडी टीवी इस समय डिस्काउंट के बाद 41,990 रुपये में उपलब्ध है। वहीं वनकार्ड क्रेडिट कार्ड का यूज करके आप 1,250 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं। इसके अलावा, अमेज़ॅन पे आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ता 5 प्रतिशत तक कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं। आप इस टीवी को ईएमआई ऑप्शन पर 2,333 रुपये (प्रति माह) में भी खरीद सकते हैं।
Amazon ने Redmi के 32-इंच स्मार्ट LED TV को 11,999 रुपये में लिस्ट किया है। वहीं बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर आप एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी ले सकते हैं। यदि आप अपने पुराने टीवी को नए मॉडल से बदलना चाहते हैं तो अमेज़ॅन के पास एक्सचेंज डिस्काउंट ऑप्शन भी उपलब्ध है। एक्सचेंज ऑफर पर 5,500 रुपये तक का लाभ मिल सकता है।
लिस्ट के आखिरी टीवी की बात करें तो इसमें हमने 50 इंच स्क्रीन साइज वाले एसर के एक शानदार टीवी को ऐड किया हैI अमेजॉन पर ये 4K अल्ट्रा एचडी एंड्रॉइड स्मार्ट एलईडी टीवी 26,999 रुपये में लिस्टेड है। जबकि इसकी एमआरपी 40,990 रुपये है। इस टीवी पर आप इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी ले सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।