Oppo A17K: आ रहा ओप्पो का सबसे सस्ता Smartphone, फीचर्स हुए लीक
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Oppo A17K Launch Date in India: टेक बाजार में अलग-अलग सेगमेंट के स्मार्टफोन पेश किए जा रहे हैं। यहां पर सस्ते से लेकर महंगे स्मार्टफोनों की लाइन लगी हुई है। ओप्पो का भी एक बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलता है। कंपनी अपने आगामी स्मार्टफोन को किफायती कीमत के साथ पेश करने के लिए तैयार है।
पिछले साल नवंबर में ओप्पो का ऐ16के (Oppo A16K) को पेश किया गया था। वहीं, अब इस सीरीज का ऐ17के (Oppo A17K) स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। ओप्पो के इस आगामी स्मार्टफोन कई वेबाइसाइट्स पर देखा जा चुका है। इस दौरान ओप्पो A17K के कुछ फीचर्स और कीमत का खुलासा भी हुआ है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
बात करें अगर ओप्पो A17K के लॉन्च डेट की तो फोन को नवंबर में पेश किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस फोन को नवंबर के आखिरी तक यानी 30 तारीख को लॉन्च किया जा सकता है। अगर बात करें कीमत की तो इसे लेकर जानकारी सामने आई है कि इसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपये तक हो सकती है। फोन के गोल्ड और ब्लैक ऑप्शन उपलब्ध हो सकते हैं।
अभी पढ़ें – Flipkart Sale: स्मार्टफोन यूजर्स के लिए काम के हैं ये प्रोडक्ट्स, कीमत 100 रुपये से भी कम!
आपको जानकारी के लिए बता दें कि ये सभी जानकारी लीक से सामने आई है। अभी तक कंपनी की ओर से इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: