Infinix के दो धांसू स्मार्टफोन लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Infinix Smartphone Launch in India: आजकल हर दिन स्मार्टफोन कंपनी अलग-अलग स्मार्टफोन लेकर आती रहते है। हाल ही में स्मार्टफोन कंपनी Infinix ने अपने दो फोन लॉन्च किए हैं। एक का नाम इंफिनिक्स जीरो 20 (Infinix Zero 20) और दूसरे का काम इंफिनिक्स नोट 20 (Infinix Note 20 2023) है। दोनों ही फोन एक जैसे हैं बस कैमरे और कीमत में थोड़ा अंतर है। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।
इंफिनिक्स जीरो 20 और इंफिनिक्स नोट 20 (2023) ग्लोबल बाजार में उतारा गया है। दोनों में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर है। ये फोन एंड्रॉयड 12 पर काम करता है। कीमत की बात करें तो एनफिनिक्स जीरो 20 की कीमत 36 हजार रुपये के करीब है। इसके दो कलर ऑप्शन- गोल्ड और ग्रे आ सकते हैं।
अभी पढ़ें – Online Shopping Fraud: महंगे गैजेट्स के बदले निकल रहे हैं आलू और साबुन, ऐसे बचें फ्रॉड से
इंफिनिक्स नोट 20 (2023) में भी 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1,080×2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें MediaTek Helio G99 SoC प्रोसेसर है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है और 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Infinix Note 20 (2023) की कीमत बात करें तो इसको लेने के लिए लोगों को करीब 18 हजार खर्ज करना पड़ेगा ,और इसका कलर भी काफी एट्रेक्टीव है यह ग्रे, व्हाइट और ब्लू रंगों में पेश किया गया है। यह डिवाइस पिछले महीनें लॉन्च हुए Note 12 Pro 4G का फेस-लिफ़्टेड वेरिएंट है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: